Wednesday, September 6th, 2017 23:18:39
Flash

अब “न्यू डेड” को मिलेगी 3 महीने की पैटरनिटी लीव




Health & Food

Image result for paternity leave

अब तक केवल महिलाओं को ही मां बनने के लिए मैटरनिटी लीव दी जाती थी, लेकिन अब भारत में पैटरनिटी लीव का भी ट्रेंड बढ़ गया है। हालांकि कुछ कंपनियां पहले से ही पैटरनिटी लीव अपने कर्मचारियों को देती थीं, लेकिन अब भारत की आईटी कंपनी ने भी ये नया चलन शुरू कर दिया है। जिसमें वे अपने कर्मचारियों को तीन महीने की पैटरनिटी लीव देंगी। बता दें कि हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी ने पैटरनिटी लीव को बढ़ाकर 6 सप्ताह कर दिया है। लेकिन ये स्टार्टअप कंपनी सेल्सफोर्स इससे भी आगे निकली। इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 12 सप्ताह की पैटरनिटी लीव की घोषणा कर दी है।

Image result for salesforce it company

कंपनी के निदेशक जैनेश कुमार के अनुसार हमारा मानना है कि कर्मचारियों को पेड पैटरनिटी लीव देना सही कदम है। मां ही नहीं पिता बनना भी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए इन लीव पर पिता का भी उतना ही हक है, जितना की एक होने वाली मां का। वरना ऐसे समय में अधिकांश कर्मचारियों को अनपेड मैटरनिटी लीव लेनी पड़ती है। बता दें कि सेल्सफोर्स के दुनियाभर में 25 हजार कर्मचारी काम करते हैं। इसके दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलुरू में ऑफिस हैं।

Image result for paternity leave
इससे पहले कर्मिंस इंडिया ने भी पैटरनिटी लीव की पॉलिसी में बदलाव किए हैं, जिसमें कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक महीने की लीव देने की घोषणा की थी। इससे पहले ये कंपनी पिता बनने पर 10 दिन से लेकर दो हफ्ते की लीव अपने कर्मचारियों को देती थी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories