Thursday, August 31st, 2017
Flash

यहां शौक से खाते हैं सूअर का ताजा खून, फिर मिलते हैं ऐसे रिजल्ट




Health & Food

pig blood dish

हमारे यहां लोग खाने में कई तरह की चीज़ें खाते हैं जिसमें वेज और नॉनवेज दोनों आते हैं। देश में कई तरह के व्यंजन है जिन्हें लोग स्वादिष्ट मानकर खाते हैं ये आमतौर पर वेज ही रहते हैं लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां पर सूअर के खून को स्वादिष्ट माना जाता हैं। यहां के लोग इसे काफी अच्छा मानते हैं लेकिन इसी को खाकर वे बीमार भी पड़ते हैं।

इस देश का नाम वियतनाम है जहां पर लोगों को सूअर का खून काफी पसंद है। यहां पर सूअर का खून एक विशेष तरह की डिश में इस्तेमाल किया जाता है। इस डिश में पहले सूअर की आंत को उबाला जाता हैं और उसमें सूअल का ताजा खून डाला जाता है फिर इसे ठंडा किया जाता है इसे जेली की तरह तैयार किया जाता है और स्टार्टर के परोसा जाता है।

pig blood dish 1

यह डिश वियतनाम में काफ़ी लोकप्रिय है। सूअर में जो जीवाणु पाए जाते हैं उनकी मौजूदगी ख़ून में भी रहने की आशंका होती है। इन जीवाणुओं से दिमाग़ी बुखार होता है। वियतनाम में हर साल इस बीमारी के सैकड़ों मामले पाए जाते हैं. इनमें से 10 फ़ीसदी मरीज़ों की मौत हो जाती है. वियतनाम में सूअर के कच्चे उत्पादों के कारण वहां दिमाग़ी बुखार का होना आम हो गया है।

डॉक्टर न्ग्यूयेन वान कुओंग का कहना है कि वियतनाम में सूअर के ताज़ा ख़ून को खाना वहां की परंपरा का हिस्सा है। यहां लोगों की खाने की आदत में यह काफ़ी प्रचलन में है. यहां लोग इसे लगभग हर दिन खाते हैं। हाल में हुए एक अध्ययन के मुताबिक वियतनाम के ग्रामीण इलाक़ों में तीन में से एक शख़्स और शहरों में 10 में से एक व्यक्ति सूअर के ताज़ा ख़ून की डिश खाता है।

हो ची मिन्ह सिटी में ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर स्टीफन बेकर ने कहा वियतनाम के लिए यह बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि इसे जागरूकता के माध्यम से ख़त्म किया जा सकता है. आम लोगों को ये बताया जाना चाहिए कि यह उनकी सेहत के लिए ख़तरनाक है. हालांकि वहां की सांस्कृतिक वजहों से यह आसान नहीं है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग लगातार इस बात को रेखांकित करते रहे हैं कि सूअर का ताज़ा ख़ून सुरक्षित नहीं है और इससे बचने की ज़रूरत है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories