इन दिनों पीएम मोदी के न्यौते के बाद से डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी चर्चा में हैं। हाल ही में अमेरिका, नीदरलैंड का दौरा करके भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका को भारत आने का न्यौता दिया है। दरअसल, पीएम ने भारत में होने वाली ग्लोबल इंटरप्रेन्योर समिट में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए इवांका ट्रंप को न्यौता दिया। ऐसे में डोनाल्ड की बेटी इवांका ट्रंप के बारें में आपको कुछ खास बताना बेहद जरूरी हैं।
आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ऐसा क्या बताने वाले हैं। जी हां, इवांका ट्रंप इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इवांका ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं, पहली पत्नी से डोनाल्ड ट्रंप को तीन बच्चे हैं। उन्हें देखकर कोई भी नहीं कह सकता है कि वह 35 साल की और 3 बच्चों की मां हैं। इवांका एक बिजनेसवुमन हैं, जिनकी खूबसूरती के सभी कायल हैं।