रेप पीड़ित महिलाओं के दर्द को बयां करते ये तस्वीरे
- - Advertisement - -
आजकल आए दिन महिलाओं पर कोई ना कोई अत्याचार हो रहे है। कुछ दिनों पहले ही एक महिला के साथ बुरी तरह रेप की घटना सामने आई थी। एक फोटोग्राफर ने यौन उत्पीड़न की घटनाओं के लिए पीड़ितों को ही जिम्मेदार ठहराने के आम रवैये को चुनौती दी है। इसके लिए फोटोग्राफर ने एक काफी असरदार फोटो सीरीज़ तैयार की है।
’मेलऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल रूप से बेलारस की याना मैज़रवेक इस समय इटली और अमेरिका में रहती हैं। याना ने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी रेप केस के बाद करना चाहती थी। जिसके बाद एक पीड़ित ने हमलावर के लिए लिखी एक चिट्ठी अदालत में पढ़ी थी। इस प्रोजेक्ट में शामिल की गई तस्वीरें बेहद असरदार हैं। जिनमें महिलाएं उन बयानों के साथ दिखाई दे रही हैं। जिन्हें आमतौर पर यौन उत्पीड़न की पीड़ित महिलाओं को सुनना पड़ता है। ये बातें उनके दर्द को कम नहीं करती बल्कि और बढ़ाती हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -