462 करोड़ रूपए में बिका ये हीरा, ये हैं दुनिया के 5 महंगे हीरे
जमीन-जायदाद के पीछे तो आपने खूब लड़ाईयां देखी हैं, सोना-चांदी को लेकर भी देखी होंगी और हीरे को लेकर विवाद तो आप देख ही रहे हैं जो ब्रिटेन और भारत के बीच कोहिनूर को लेकर चल रहा है। हीरों की दुनिया में एक ऐसा हीरा तराश कर इन दिनों बाजार में आया गया कि आते ही पांच मिनट में बिक गया और अब तक का सबसे महंगा हीरा बन गया है।
हांगकांग में पिंक स्टार के नाम से बिका एक हीरा 462 करोड़ रूपए में बिका है। अंडे के आकार का ये हीरा 59.6 कैरेट का है। ये हीरा नीलामी शुरू होने के पांच मिनट के अंदर ही बिक गया। नीलामी के लिए उपलब्ध ये हीरा अब तक का सबसे बड़ा पॉलिश हीरा है और अब ये हीरा सबसे महंगा भी बन गया है।
पहले भी बिका था
ऐसा नहीं है कि इस हीरे को पहली बार नीलाम किया गया है। पहले भी एक बार इसकी बोली जिनेवा में साल 2013 में लगाई गई थी। उस समय इसकी बोली 8.3 करोड़ डॉलर की लगी थी लेकिन बाद में खरीदार इसकी कीमत चुकाने से मुकर गया। इससे पहले सबसे महंगे हीरे का नाम ओनहाइमर ब्लू था जो पिछले साल नीलाम हुआ था।
ओपनहाइमर ब्लू
ये हीरा मई 2016 में नीलाम हुआ था। उस समय इसकी कीमत 5.06 करोड़ डॉलर यानि 329 करोड़ रूपए थी। ये हीरा 14.62 कैरेट का था और जिनेवा के क्रिस्टी ऑक्शन में फोन के जरिए नीलाम हुआ था।
ब्लू मून
ये हीरा साल 2015 नवंबर में बेचा गया था। एक अंगूठी पर लगा ये हीरा 12.03 कैरेट का था। इसकी नीलामी 4.84 करोड़ डॉलर यानि 315 करोड़ रूपए में हुई थी। इसे हांगकांग के एक बिजनेसमैन जोसफ लू ने अपनी सात साल की बेटी के लिए खरीदा था और इस हीरे का नाम उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर ‘ब्लू ऑफ जोसेफ़ाइन’ रखा था।
सनराईज़ रूबी
साल 2015 में एक और हीरा नीलाम हुआ था जो दुनिया का महंगा हीरा बना था। गाढ़े लाल रंग का ये हीरा 25.59 कैरेट का था जिसे एक व्यक्ति ने 3 करोड़ डॉलर यानि 195 करोड़ रूपए में खरीदा था।
नारंगी हीरा
नवंबर 2013 में क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने दुनिया के सबसे बड़े नारंगी हीरे की नीलामी की थी। उस वक्त ये हीरा प्रति कैरट सबसे अधिक दाम पर बिका था। ये हीरा 15.6 करोड़ रूपए प्रति कैरट की दाम पर बिका था।
- - Advertisement - -