नोटबंदी से कुछ लोगों की सारी जिंदगी तबाह हो जाए ऐसा दंड मिला- मोदी
- - Advertisement - -
आगरा। आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने रूरल हाउसिंग स्कीम और मथुरा पलवल चौथी रेल लाइन का इनॉगरेशन किया। जहां उन्होंने कहा- हमारी सरकार सही मायने में गरीबों की सरकार है। हम ऐसा घर देंगे, जिसमें बिजली और पानी भी हो। इतनी ही नहीं उज्जवला योजना के तहत ऐसी योजना बनाई है, जिससे गरीबों को गैस की सुविधा भी मिल जाए। आइए एक नजर डालते है मोदी के मुख्य अंश पर…
-2022 में हर गरीब के पास खुद का घर होना चाहिए, इस संकल्प के साथ काम कर रहा हूं।
-50 दिनों तक तकलीफ रहेगी मैंने कहा था, नौजवानों का भाग्य बदलने के लिए निर्णय लिया है।
-कालाधन मिटाने की मुहिम में गरीब मध्यमवर्गीय लोगों और दलितों का साथ मिला।
-ये उत्तर प्रदेश के लोगों की शान है कि उन्होंने बिकाऊ इंसान को नहीं चुना है। जन-धन खातों का दुरुपयोग करने वाले पापियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-जिनकी पहुंच ज्यादा है, आज उन सबको एक-एक पाई का हिसाब देना पड़ रहा है। अभी तो 20 तारीख हुई है, 5 लाख करोड़ से ज्यादा रकम लोगों ने आकर बैंकों में जमा की है।
– हमने आधार योजना लागू की ताकि गरीब को उसका हक मिले दस तारीख को बैंकों ने काम शुरू किया, 50 दिनों तक तकलीफ रहेगी मैंने कहा था, नौजवानों का भाग्य बदलने के लिए निर्णय लिया है।
– हमनेे कहा कि अगर लोग खुद अपना घर बनाएंगे तो अच्छा बनाएंगे। मोदी ने कहा, कानपुर के पास रेल एक्सीडेंट के कारण कई लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए। राहत-बचाव के हर काम चल रहे हैं।
– इस दुर्घटना की हर जांच तो होगी ही, लेकिन जिनकी मौत हुई उनके परिवारों को आर्थिक मदद, घायलों की चिकित्सा के इंतजाम केंद्र सरकार कर रही है।
-नोटबंदी से बकाया बिल की वसूली हुई। लोगों का कष्ट बेकार नहीं जाएगा। 5 लाख करोड़ से ज्यादा रकम जमा हुई। देश सोने की तरह चमकेगा। देश ईमानदारी से जीना चाहता है। चिटफंड से धंधा करने वालों को सजा। पैसा आने से बैंक का ब्याज घटेगा ।आर्थिक आतंकवाद से युवा तबाह।
-नोटबंदी से कुछ लोगों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी सारी जिंदगी ही तबाह हो जाएगी।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -