प्रेगनेंट करीना पहुंची अवॉर्ड फंक्शन में, ये सेलेब्स भी आए नज़र
- - Advertisement - -
मुंबई। ’लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स’ में कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। हालांकि बावजूद इसके सभी की नजरें करीना कपूर खान पर ही टिकीं रहीं। दरअसल फंक्शन में करीना एक बार फिर बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आईं। यहां भी वो अपने प्रेग्नेंसी स्टाइल को लेकर छाई रहीं। अवॉर्ड्स के दौरान करीना ने लाल रंग का गाउन पहना हुआ था। इसके अलावा यहां तमन्ना भाटिया भी लाल रंग की ड्रेस में ही नजर आईं।
इसके अलावा करीना का एक और मोमेंट देखने लायक था। दरअसल अनुष्का शर्मा रेड कारपेट पर करीना कपूर की केयर करती नज़र आईं। रेड कारपेट पर अनुष्का करीना से पहले आ गई थीं लेकिन जैसे ही करीना उनके बाद रेड कारपेट पर आईं तो अनुष्का लौटकर वापस आ गईं और करीना से चलने का कहकर उन्हें संभालते हुए अपने साथ ले गईं। वहीं कुछ देर बाद रेड कारपेट पर करीना की सास शर्मिला टैगोर भी पहुंचीं।
’लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स’ में मलाइका अरोड़ा खान ने गोल्डन गाउन कैरी किया तो वहीं दीपिका पादुकोण ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आईं। इन स्टार्स के अलावा, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी, तापसी पन्नू, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स ने अपनी मौजूदगी से फंक्शन को यादगार बना दिया।
अगली स्लाइड पर देखें और फोटोज़
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -