ट्रंप के शासन में भारतीय को मार दी गोली, कहा मेरे देश से निकल जाओ
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही दूसरे देशों के लोगों को उनके देश भेजने की हिदायत दी जा रही थी लेकिन अब इसका गहरा असर वहां रह रहे भारतीयों पर दिखा। अमेरिका में अब नस्लीय तनाव का मामला देखने को मिला जिसमें दो भारतीय को शिकार होना पड़ा। नस्लीय तनाव की वजह से एक भारतीय मौत के घाट उतर गया वहीं दूसरा अभी ज़िन्दगी से जूझ रहा है।
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही नस्लीय भेदभाव की आग ने अमेरिका को घेर लिया है। इसका शिकार भारतीय मूल के लोगों को होना पड़ा है। कंसास प्रांत में एक शख्स ने 2 भारतीयों समेत 3 लोगों पर गोली चलाई. घटना में 32 साल के श्रीनिवास कुचीवोतला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं 32 साल के आलोक मदासानी और 24 साल के इएन ग्रिलॉट की हालत गंभीर है। हमला बुधवार शाम ओलेथ शहर के ऑस्टिन बार एंड ग्रिल रेस्तरां में हुआ।
मेरे देश से निकल जाओ
पुलिस का कहना है कि हमलावर 51 साल का एडम पुरिंटन नाम का शख्स है. उसे मिसूरी राज्य से गिरफ्तार कर लिया गया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक चश्मदीदों का दावा है कि ये एक नस्लवादी हमला था। एडम ने गोली चलाने से पहले चिल्लाकर कहा था, ’मेरे देश से निकल जाओ.’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने इन लोगों को मध्य-पूर्व का समझ लिया था।
भारत में की थी पढ़ाई
इस घटना का शिकार होने वाले शख्स भारत के ही रहने वाले थे। उनकी पढ़ाई भारत में ही हुई थी। वे कैंसस के ओलेथ शहर में गारमिन कंपनी में इंजीनियर थे। अमेरिकी पुलिस ने इस घटना को लेकर अपनी ओर से कोई बयान जारी नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि हमलावर एक्स नेवी ऑफिसर था।
ग्रिलॉट ने की थी बचाने की कोशिश
चश्मदीदों के मुताबिक हमले में घायल इएन ग्रिलॉट दोनों भारतीयों के बचाव में खड़े हुए थे। लेकिन हमलावर ने उन्हें भी नहीं बख्शा. ग्रिलॉट ने अस्पताल में स्थानीय मीडिया से बात की। उनका कहना था कि कुछ लोग उन्हें हीरो कह रहे हैं। लेकिन उन्होंने सिर्फ इंसानियत का फर्ज निभाया। इएन ग्रिलॉट का कहना था, “ये अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। सोचिए ज़रा उसकी पत्नी पांच महीने से गर्भवती है। शायद कोई ताक़त हम दोनों पर अपना साया रख रही थी।“ कुचीवोतला और आलोक की मदद के लिए भारतीय एंबेसी हरकत में आई है। गारमिन कंपनी के अलावा भारतीय मूल के लोगों ने दोनों के परिवारों की मदद के लिए चंदा जुटाने की मुहिम शुरू की है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -