रजनीकांत का फ़ैसला, इस बार भी नहीं बनाएंगे अपना बर्थडे
- - Advertisement - -
12 दिसम्बर को साउथ सुपरस्टार का जन्मदिन है। लेकिन इस साल रजनीकांत अपना बर्थडे नहीं बनाएंगे। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की निधन से रजनीकांत काफी गमगीन हैं। जिसके चलते उन्होंने यह फ़ैसला लिया है। इतना ही नहीं रजनीकांत ने अपने फैन्स से भी अपील की है कि वे उनका बर्थडे न मनाए।
रजनीकांत के प्रबंधक रियाज अहमद ने ट्विटर के ज़रिए दी है। ट्वीट में अहमद ने लिखा, ”रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की गुजारिश की है।” उन्होंने कहा कि रजनीकांत ने अपने फैन्स से कहा है कि उनके पोस्टर और बैनर आदि न लगाएं। 12 दिसम्बर को रजनीकांत 66 साल के हो जाएंगे। अब तक साउथ इंडिया में रजनीकांत के फैन्स धूमधाम से उनका बर्थडे सेलिब्रेट करते आए हैं। इस मौके पर बड़े-बड़े बैनर लगते हैं।
अम्मा को श्रद्धांजली देने राजाजी हॉल पहुंचे थे रजनीकांत
जयललिता को श्रद्धांजली देने के लिए रजनीकांत राजाजी हॉल गए थे। ग़ौरतलब है कि एआईएडीएमके चीफ़ और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता का सोमवार रात चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया था। पिछले 74 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थी। उनके निधन के बाद से 16 दिसम्बर तक राज्य में शोक रखा गया है।
बता दें कि पिछले साल चेन्नई में आई बाढ़ के चलते रजनीकांत ने अपना बर्थडे नहीं मनाया था। उस वक्त भी उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की थी कि कोई भी उनका बर्थडे न मनाए। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स से कहा था कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।
- - Advertisement - -