सलमान और सेक्स, अरबाज़ ने किया खुलासा
- - Advertisement - -
मुंबई। सुपरहिट टॉक शो ‘कॉफी विद करन’ का 5वां सीजन चल रहा है। मेहमानों की लिस्ट की वजह से करन का शो ‘कॉफी विद करन’ दिन ब दिन और भी मजेदार होता जा रहा है। इस सेलिब्रिटी टॉक शो के 100वां एपिसोड को स्पेशल बनाने के लिए सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान आए थे। उन्होंने काउच पर बैठकर पूरे एपिसोड को अपने नाम कर दिया। भाईजान ने अपनी निजी जिंदगी और परिवार के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। अगर आपने शो को मिस कर दिया तो हम आपको उसके हाइलाइट बता देते हैं।
सलमान और सेक्स
इस एपिशोड की सबसे खास बात तो ये रही जब शो के पांचवें सीजन में सलमान के भाई अरबाज ने खुलासा किया है, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ’कॉफी विद करन’ के नए प्रोमो में अरबाज खान यह इशारा करते दिख रहे हैं कि सलमान सेक्स और वर्कआउट के बगैर एक महीने भी नहीं रह सकते।
इस नए प्रोमो में करन का सलमान और अरबाज के साथ रेपिड फायर सीजन दिखाया गया है। इस दौरान जब करन ने पूछा कि कौन है, जो एक महीने बिना सेक्स का चैलेंज स्वीकार नहीं सकता? जवाब में अरबाज ने सलमान का नाम लिया। इसके बाद सलमान हंस पड़े और अरबाज बोले, “क्या बोल रहे हो।“ बाद में करन को सलमान से कहते सुना गया, “मैं नहीं जानता कि उसने आपको क्या बना दिया। वर्कआउट और मेकआउट दोनों के बिना एक महीना नहीं रह सकता। प्रॉब्लम है।“
पहले सलमान ने क्या कहा था
कॉफी विद करन 4′(2013) में करन जौहर ने सलमान खान से ज्यादातर सवाल उनकी निजी जिंदगी के बारे में पूछे थे, लेकिन सल्लू इस बार अलग मूड में थे। उन्होंने करन के एक सवाल के जवाब में कहा था, “मैं वर्जिन (कुंआरा) हूं! सलमान यहीं पर नहीं रुके उन्होंने आगे कहा- हां मैंने अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ झूठ भी बोला।” सलमान ने कहा था कि वह अकेले सोना पसंद करते हैं। सलमान ने यह भी खुलासा किया था कि वह अपनी कई एक्स- गर्लफ्रेंड्स के साथ बात तक नहीं करते। सलमान का कहना था कि इसके पीछे अहम कारण यह है कि वह नहीं जानते कि उनकी लड़कियों का मीडिया में उछले और उनके बारे में गॉसिप हो।
- - Advertisement - -