ये है सलमान के दबंग कॉन्ट्रोवर्सियल स्टेटमेंट
- - Advertisement - -
बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से फेमस सलमान खान आए दिनों मीडिया की सुर्खियों में रहते है। उनके बयान उनके बेबाक बोल मीडिया की हेडलाइन्स बन जाते है। कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू में वे अपनी अपकमिंग फिल्म सुल्तान के प्रमोशन के लिए गए थे जहा उन्होने ऐसा विवादित बयान दिया जिसके कारण वे मीडिया में सुर्खियों में आ गए। उन्होने कहा कि ‘‘जब भी वे शूटिंग खत्म करके रिंग से बाहर आते थे तो उन्हे रेप की शिकार महिला जैसा महसूस होता था।’’ उनका ये स्टेटमेंट पूरे मीडिया में छा गया। यहां तक कि बात महिला आयोग से माफी मांगने तक भी पहुंच गई। सलमान ने हाल ही में महिला आयोग को एक पत्र भेजा है। सलमान का ये बयान पूरे सोशल मीडिया पर रेप्ड वुमन कमेंट के नाम से फेमस हो गया।
सलमान ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी में आए दिन नजर आते है। उन्होने कई बार ऐसे विवादित बयान दिए है जो मीडिया में सुर्खिया बने है। आइए जानते है सलमान के कुछ ऐसे ही बेबाक कॉन्ट्रोवर्सियल स्टेटमेंट जो मीडिया की हेडलाइन्स बने थे, जिनकी वजह से सलमान पर उंगलियां उठी थी।
1. रेप्ड वुमन कमेंट
सलमान ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘सुल्तान’ के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू में कहा था कि ‘‘जब भी वे शूटिंग खत्म करके रिंग से बाहर आते थे तो उन्हे रेप की शिकार महिला जैसा महसूस होता था।’’
2. कौन अरिजीत?
सलमान की अपकमिंग मूवी सुल्तान में अरिजीत सिंह का गाना हटवाने के बाद जब उनसे अरिजीत के बारें में पूछा गया तो उन्होने कहा ‘कौन अरिजीत मै किसी अरिजीत को नहीं जानता’ उनका इतना कहते ही ये स्टेटमेंट मीडिया में आग की तरह फैल गया।
3. शाहरूख फंसाता है
सलमान और शाहरूख अभी भले ही वापस दोस्त बन गए हो पर कुछ समय पहले ये एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते थे। सलमान ने शाहरूख के लिए कहा था कि ‘‘हमेशा शाहरूख मुझे विवादों में फंसा देते है, वो बोल के निकल जाते है, फिर मुझे आना पड़ता है उनका सर्पोट करने के लिए।
4. लड़की को छोड़ दूंगा
सलमान अपने लव अफेयर्स की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे है। हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वांतूर से भी उनक शादी की खबरें मीडिया में चल रही है। सलमान ने धीरे-धीरे अपनी सभी बुरी आदते छोड़ दी है। एक इंटरव्यू में उन्होने कहा था कि ‘‘मुझे अगर एक लड़की और शराब में से किसी को छोड़ना हो तो मै लड़की को छोड़ दूंगा।
5. दीपिका, प्रियंका का मजाक
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमरस गर्ल प्रियंका और दीपिका इन दिनो हॉलीवुड में बिजी है। दोनो की हॉलीवुड में काम करने को लेकर सलमान ने कहा था कि ‘‘प्रियंका और दीपिका को बॉलीवुड से क्या मतलब है। ये दोनो तो हॉलीवुड निकल गई है।’’
6. कैटरीना मजदूर
सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी कैटरीना कैफ को भी सलमान के विवादित बयानों ने नही छोड़ा। कैटरीना के बारें में उन्होने कहा था कि ‘‘कैटरीना आपके लिए भले ही स्टार होगी पर वे मेरे लिए एक मजदूर है। वो एक मजदूर की तरह मेहनत करती है, लोगों को उनसे कुछ सीखना चाहिए।’’
7. हम दिल दे चुके सनम
सलमान ने संजय लीला भंसाली पर कहा था कि ‘‘भंसाली साहब अभी तक खामोश है और हम दिल दे चुके सनम की वजह से ही बचे हुए है।’’
8. शादी को लेकर
सलमान ने अपनी शादी की खबरों को लेकर कहा था कि अगर मेरी शादी होगी तो मै खुद बताउंगा…. मै चुप थोड़ी रहूंगा।
9. मै वर्जिन हूं
सलमान ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करन’ में कहा था कि ‘मै अभी तक वर्जिन हूं।’
10. कुत्ता भी देखने नहीं गया होगा
सलमान ने ऋतिक रोशन की मूवी ‘गुजारिश’ को लेकर कहा था कि ‘कोई कुत्ता तक मूवी देखने नहीं गया होगा।’
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -