आपको हैरान कर देंगी इस मस्जिद के अंदर की तस्वीरें
- - Advertisement - -
दुनिया भर में कई ऐसी चीजें हैं जो हमें हैरत में डाल देती हैं। इन्हीं में से एक है ईरान की मस्जिद शाह चिराग। ईरान की इस मस्जिद को ’किंग ऑफ द लाइट’ कहा जाता है लेकिन ऐसा क्यों कहा जाता है ये आपको मस्जिद के अंदर की तस्वीरें देखने के बाद अपने आप ही समझ में आ जाएगा। दरअसल इस मस्जिद में करोड़ों छोटे-छोटे कांच के टुकड़ों की कारीगरी की गई है।
इस मस्जिद का अतीत काफ़ी रहस्यमय रहा है। एक कहानी के अनुसार, 900 एडी के समय एक राहगीर ने थोड़ी दूरी पर कुछ चमकता हुआ देखा। जैसे ही वो उस चमकती हुई चीज़ के पास पहुंचा तो वहां एक कब्र थी। उस कब्र के अंदर नामी मुस्लिम शख़्सियत पाई गई। इसके बाद से ही जगह शिया मुसलमानों के लिए पवित्र मानी गई। समय के साथ इस जगह का रुप बदलता गया और आज ये ईरान की एक प्रसिद्ध मस्जिद है।
हालांकि लोगों, प्रकृति और समय ने इस मस्जिद को नुकसान पहुंचाया है लेकिन समय-समय पर इसकी मरम्मत की गई और ये आज भी बिल्कुल किसी नई इमारत की तरह नज़र आती है। ये बिल्कुल किसी हीरे की तरह चमकती है और दुनिया भर के कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
अगले पेज पर देखें मस्जिद के अंदर की तस्वीरें
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -