ये है शाहरुख और अनुष्का की अपकमिंग फ़िल्म का टाइटल
- - Advertisement - -
कुछ समय पहले बॉलीवुड के सुल्तान सलमान ख़ान ने ट्विटर के ज़रिए शाहरुख ख़ान और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फ़िल्म का पहला लुक शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने एक ट्वीट भी किया था। जिसमें उन्होंने फ़िल्म की रिलीज़ का जिक्र किया था। सलमान ने बताया था कि शाहरुख और अनुष्का स्टारर यह फ़िल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज़ की जाएगी। फ़िल्म की डेट का खुलासा करते हुए सलमान ने कहा था कि यह उनकी पसंद की डेट है।
इसके साथ ही सलमान ने फ़िल्म का टाइटल सुझाने के लिए अपने फैन्स से कहा था। सलमान के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर शाहरुख और अनुष्का की फ़िल्म के नाम पर चर्चा होने लगी। कई तरह के टाइटल सामने आए। लेकिन इनमें से फ़िल्म के लिए कोई भी टाइटल तय नहीं हुआ। लेकिन अब बताया जा रहा है कि लगभग इस फ़िल्म का नाम तय हो चुका है। एंटरटेनमेंट पोर्टल पॉप डायरिज की रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िल्म का टाइटल ‘रहनुमा’ है।
तीसरी बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे शाहरुख-अनुष्का
शाहरुख-अनुष्का की ये तीसरी फ़िल्म है। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से शाहरुख के साथ डेब्यू करने के बाद अनुष्का उनके साथ जब तक है जान में नज़र आई थीं। बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म में शाह रूख़ एक गाइड के रोल में हैं, जबकि अनुष्का का किरदार गुजराती लड़की का है।
- - Advertisement - -