जब इस डांस ग्रुप ने एफिल टॉवर के सामने किया परफॉर्म, थमी रह गई लोगों की निगाहें
जब बात आती है डांस की, तो हम सभी को बॉलीवुड के अभिनेताओं द्वारा किए गए डांस या फिर आइटम नंबर्स याद आते हैं लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि इन सबके बीच शास्त्रीय नृत्य आज भी जीवित है। क्लासिकल डांस भी वास्तव में एक कला है और भारत में हमारे पास इस क्लासिकल डांस के विभिन्न रूप हैं। शुक्र है दुनियाभर में क्लासिकल भारतीय नृत्य को बढ़ाव देने के लिए सास्वात जोशी जैसे लोग हैं। सास्वत एक प्रसिद्ध ओडिसी डांसर हैं। वे वहां खुद का डांस स्कूल चलाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर ओडिसी डांस का प्रचार करने के लिए सफलतापूर्वक एक कदम उठाया।
पेरिस में ओडिसा के नृत्य सप्ताह का जश्न मनाने के मकसद से सास्वत और उनके परिवार ने इस साल मई में एफिल टावर पर संभलपुरी डांस का प्रदर्शन किया। उनके इस नृत्य को देखकर दर्शकों की निगाहें थमी रह गईं।
संभलपुरी लोक नृत्य, जिसे दलभाई भी कहा जाता है, आमतौर पर दशहरा के अवसर पर किया जाता है। इसे लोग बहुत पसंद करते हैं। सास्वत जोशी भी इस अनूठी पहल पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
सास्वत बताते हैं कि उन्होंने अपनी टीम को एक सप्ताह के अंदर प्रशिक्षित किया, जिसके बाद वे शानदार कदमों के साथ आगे आए। ओडिसी डांसर महेना खानम के नेतृत्व में इस डांस में 13 अन्य डांसर्स थीं। महेना खानम ने फेसबुक पर इसे पोस्ट किया, जिस पर उन्हें 1900 से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिली और 550 से ज्यादा बार शेयर हुआ।
- - Advertisement - -