सगाई करने जा रही हैं सोनाक्षी! जानें किस ने बनाई उनके दिल में जगह
- - Advertisement - -
2012 से बंटी को डेट कर रही हैं सोनाक्षी
बताया जाता है कि सोनाक्षी और बंटी के बीच डेटिंग के चर्चे 2012 में तब शुरू हुए, जब से उन्होंने उनकी एंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया। हालांकि, खुद सोनाक्षी या बंटी ने कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की। बता दें कि बंटी सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं।
गौरतलब है कि बंटी सोनाक्षी से पहले कथित तौर पर दिया मिर्ज़ा, नेहा धूपिया और पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। इसके साथ ही बंटी विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे क्रिकेटर्स के मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं। 2009 में बंटी ने अंबिका चौहान से गोवा में शादी की थी। इनकी डेस्टिनेशन वेडिंग में सलमान खान ने सरप्राइज एंट्री की थी। हालांकि, यह रिश्ता 4 साल बाद टूट गया था। बता दें, अंबिका क्रिकेटर युवराज सिंह की मैनेजर रह चुकी हैं।
- - Advertisement - -