अब whatsapp से जल्द कर सकेंगे पेमेंट
अब आप watsapp से अब तक सिर्फ चैट या कॉल ही कर सकते हैं, लेकिन जल्द ही इस पर आपको पेमेंट करने की सुविधा भी मिलने वाली है। जी हां, अब तक पेमेंट के लिए आप पेटीएम, भीम और मोबिक्विक जैसे एप इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही आपको इन एप से छुटकारा मिलने वाला है, क्योंकि अब व्यहाअ्सएप जल्द ही भारत में पेमेंट की सुविधा शुरू करने वाला है, जिसके बाद आप अपने व्हाट्सएप से भी पैसे भेज सकेंगे और पेमेंट कर सकेंगे।
the-ken.com की रिपोर्ट के अनुसार भारत में व्हॉट्सएप के करीब 20 करोड़ यूजर्स हैं। व्हाट्सएप के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक व्हाट्सएप पेमेंट भारत में UPI के जरिए अगले 6 महीनों के अंदर पेमेंट सर्विस शुरू कर सकता है।
इससे पहले स्वीडन की कंपनी Truecaller भी पेमेंट सर्विस भारत में लांच कर चुकी है। इसके लिए ट्रूकॉलेर ने आईसीआईसीआई के साथ साझेदारी की है। इससे पहले फरवरी में भारत की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे व्हॉट्सएप के को-फाउंडर ब्राउन ऐक् टन ने सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात में डिजिटल पेमेंट सर्विस की बात की थी। उन्होंने कहा था कि व्हाट्सएप ने अभी तक कमर्शियल मैसेजिंग में एंट्री नहीं की है, लेकिन अब ये इसके बारे में विचार कर रहा है।
आपको बता दें कि फेसबुक ने अपने मैसेंजर एप में पेमेंट सर्विस दे दी है, हालांकि ये सर्विस फिलहाल अमेरिका के लिए है, लेकिन जल्द ही भारत आने वाली है। वहीं मैसेंजर के बाद व्हाट्सएप पर पेमेंट सर्विस का आना भारतीय बाजार में विदेशी कंपनियों की संभावनाओं को दर्शाता है।
- - Advertisement - -