चेहरे का आकार बताएगा कैसा है आपका व्यवहार
आपको शायद यकीन नहीं होगा लेकिन व्यक्ति के चेहरे को देखकर हम उसकी पर्सनैलिटी के बारे में पता कर सकते हैं। हर चेहरे का कोई न कोई आकार जरुर होता है जैसे गोलाकार, अंडाकार, त्रिभुजाकार आदि। हर आकार के चेहरे की अपनी कुछ विशेषताएं होती है जिनसे हम व्यक्ति के व्यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो चेहरे के आकार जो बताते हैं हमारा व्यवहार…
डायमंड आकार
जिन लोगों का चेहरा डायमंड आकार का होता है उनकी माथे ओर ठोडी से उनकी विशेषताएं पता चल जाती हैं। ऐसे लोग हमेशा काम में डूबे रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग आत्मविश्वास से भी भरे हुए होते हैं।
दिल आकार
जिन लोगों का चेहरा दिल आकार का होता है उनका माथा चौड़ा होता है और ठोड़ी संकीर्ण होती है। ऐसे लोगों का दिमाग तेज होता है और इनका बौद्धिक स्तर काफी अच्छा होता है। लेकिन इनमें एक कमी होती है कि ये आत्मनिरीक्षण करने में अच्छे नहीं होते हैं।
अंडाकार
अंडाकार चेहरे वाले लोगों की पहचान उनके जबड़ों से होती है। इनके जबड़े संकीर्ण होते हैं। ये अपनी जिंदगी में काफी व्यवहारिक होते हैं। ऐसे लोग बहुत ज्यादा उपलब्धियां हासिल करने वाले होते हैं।
त्रिभुज आकार
चौड़े जबड़े और संकीर्ण चेहरा त्रिभुज आकार वाले चेहरे की पहचान होते हैं। ऐसे लोग जन्म से ही प्रतिभाशाली होते हैं। ये रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। साथ ही अपने करीबियों में सबसे ज्यादा सफल भी होते हैं। इनका व्यवहार काफी संवेदनशील होता है।
चौकोर आकार
तीखे जबड़े चौकोर आकार के चहरे की पहचान होते हैं। ऐसे लोग तेज बुद्धि वाले होते हैं। खुद को दूसरों के सामने व्यक्त करने की कला इन्हें बखूबी आती है। इसी कारण ये लोग खुद को दूसरों के सामने सही तरीके से व्यक्त करने में माहिर होते हैं।
आयत आकार
आयताकार माथा और ठोड़ी आयताकार चेहरे की पहचान होते हैं। ऐसे लोग काफी संवेदनशील और जल्दी ही लोगों से घुलने-मिलने वाले होते हैं। ये किसी भी काम को शुरु करने से पहले उसकी योजना बना लेते हैं।