युवराज सिंह ने खोला चौंका देने वाला राज , नाराज ना हो जाए विराट
- - Advertisement - -
भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने चौंकाने वाला राज खोला है ये राज किसी और के बारे में नहीं बल्कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बारे में है। जी हां युवी ने यह चौंकाने वाला खुलासा खोलते हुए भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को सबसे बड़ा कंजूस बताया।उन्होंने विराट के साथ और पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ को भी उनकी श्रेणी में शामिल किया।
खबरों के अनुसार रेडियो मिर्ची को दिए इंटरव्यू में जब युवी से सबसे कंजूस क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, बहुत बड़े-बड़े कंजूस हैं टीम में। हमारे कई सीनियर्स बहुत कंजूस थे मैं नाम नहीं लेना चाहता क्योंकि ये बड़ा सेंसेटिव मुद्दा है। युवी ने कहा, विराट कोहली बहुत बड़ा कंजूस है। जब भी उसके साथ बाहर जाओ, बिल हमेशा मुझे ही भरना पड़ता है। वे कई बार बोलने के बाद ही बिल भरते हैं। आशीष नेहरा भी कई बार बहुत कंजूस हो जाते हैं वैसे तो बहुत सीधे हैं। जब उसकी नई नई शादी हुई थी तो उसने कहा था समझा कर बीवी है बच्चा है मैं ज्यादा पैसे नहीं खर्च सकता।
सीनियर प्लेयर के बारे में युवी ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ के साथ हम 15 साल तक क्रिकेट खेले, उन्होंने हमें एक बार होटल में दाल-चावल खिलाए। उन्होंने इसका फोटो भी ट्विटर पर शेयर किया।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -