फाइटिंग सीन के दौरान घायल हुए रजनीकांत, पैर में आई चोट
- - Advertisement - -
चेन्नई। बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के घायल होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘2.0’ की शूटिंग के दौरान रजनीकांत को चोट लग गई है। दरअसल शनिवार देर रात को वो एक फाइट सीन के लिए शॉट दे रहे थे तभी उन्हें चोट लग गई। प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि केलम्पकम प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया। हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें घर जाने की परमिशन दे दी गई। इन दिनों रजनीकांत फिल्म ‘2.0’ की शूटिंग में बिजी हैं।
- - Advertisement - -
जल्द शूटिंग पर लौटेंगे
खबरों के मुताबिक, रजनीकांत के फैंस को चिंता करने की जरुरत नहीं है। बताया गया है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। उनके घुटने में मामूली चोट आई है। वह रविवार से ही शूटिंग पर लौट सकते हैं। हॉस्पिटल के एक अफसर ने बताया कि उन्हें रात 9 बजे करीब लाया गया था। उनके पैर में मामूली चोट आई थी, जिसके उपचार के करीब आधे घंटे बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
फिल्म के फर्स्ट लुक में खर्च हुए 5 करोड़
फिल्म ’2.0’ साल 2010 में आई सुपरहिट तमिल फिल्म ’एंथिरन’ का सीक्वल है। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय सनकी वैज्ञानिक रिचर्ड की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं रजनीकांत एक बार फिर वैज्ञानिक वसीगरन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है। इसमें एमी जैक्शन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ’2.0’ अगले साल दिवाली में रिलीज होगी। हाल ही में फ़िल्म ‘2.0’ का टीज़र लांच किया गया था। एआर रहमान ने इस मूवी का म्यूजिक दिया है।इस मूवी का फर्स्टलुक शानदार तरीके से लॉन्च किया गया। माना जा रहा है कि इस पर पांच करोड़ रुपए खर्च किए गए।
- - Advertisement - -