बुर्ज खलीफा से भी ऊंची होगी दुबई की ये इमारत
दुबई। बुर्ज खलीफा इमारत का दुनिया की सबसे बड़ी इमारत होने का रूतबा बहुत जल्द खत्म होने वाला है। क्योंकि दुबई में तकरीबन एक अरब डॉलर की लागत से एक ऐसा टावर बनाने की तैयारी की जा रही है जो दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा होगा। फिलहाल बुर्ज खलीफा को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहा जाता है। यह नया टावर घूमती हुई बालकनी के साथ होगा और इसका नक्शा बेबीलोन के झूलते बागीचे से मिलता-जुलता होगा।
नहीं बता रहे ऊंचाई
प्रापर्टी डेवलपर एम्मार ने कहा कि दुबई के क्रीक हार्बर में छह वर्ग किलोमीटर का मास्टर डेवलपमेंट 828 मीटर के बुर्ज खलीफा से कुछ ऊंचा होगा। एम्मार प्रापर्टीज के चेयरमैन मोहम्मद अलाबर ने रविवार को कहा कि अभी हम इस टावर की ऊंचाई के बारे में नहीं बता रहे हैं। जब हम इस टावर को खोलेंगे तब इसकी ऊंचाई के बारे में बताएंगे। यह बुर्ज खलीफा से कुछ ऊंचा होगा। इसकी लागत करीब एक अरब डॉलर होगी।
टॉप पर होगा एक बुटिक होटल
अलाबर ने कहा कि इस तरह की परियोजना के वित्त पोषण की बात आने पर निसंदेह हमें आमदनी के मॉडल पर विचार करना है। इस तरह के स्मारक में संभवत 18 मंजिल होंगी और सबसे ऊपर एक बुटीक होटल होगा, कंपनी के पास इसके वित्त पोषण के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। लेकिन मुझे लगता है कि यह 50 प्रतिशत इक्विटी और 50 प्रतिशत ऋण पर आधारित होगा।
|