ट्रेन भी कर रही है सिंहस्थ-2016 का प्रचार
उज्जैन में 22 अप्रैल से प्रारंभ होने सिंहस्थ के लिए काफी योजनाएं बनाई जा रही है। सिंहस्थ की ब्रांडिंग में जुटी राज्य सरकार की प्लानिंग में अब भारतीय रेल भी जुड़ गई है। जी हां इसके लिए ट्रेनों में सिंहस्थ का प्रचार किया जा रहा है। इस ब्रांडिंग का असर इतना अधिक है कि जिन ट्रेनों में प्रचार किया जा रहा है। देश के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने वाली ट्रेनों में इस प्रचार अभियान के चलते करोड़ों लोगों तक उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ की गूंज पहुंच रही है। ट्रेन में सिंहस्थ महाकुंभ की प्रदर्शनी और महाकालेश्वर मंदिर शिप्रा आदि की तस्वीरें हैं। यह प्रदर्शनी और फोटो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
पहुंचाया जा रहा है निमंत्रण
उज्जैन में 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहे होने जा रहे सिंहस्थ -2016 का संदेश पूरे देश में पहुंचाने के लिए मप्र सरकार ने भारतीय रेल के साथ मिलकर प्रचार अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब रेल के डिब्बे सिंहस्थ -2016 के संदेश एवं मुख्यमंत्री का आमंत्रण के साथ पूरे देश में पहुंचने लगे हैं। इस अभियान की शुरुआत पंजाब मेल ट्रेन के साथ हुई है। ट्रेन जब सिंहस्थ का संदेश लेकर भोपाल पहुँची तो आकर्षण इतना ज्यादा था कि यात्री न सिर्फ इसे रुककर देखते नजर आए बल्कि उनके साथ सेल्फी लेते भी देखे गए।
कई ट्रेन की गई है चिन्हित
मप्र माध्यम की ओर से मुख्यमंत्री का संदेश पूरे देश में पहुँचाने के लिए पंजाब मेल के अलावा और चार ट्रेन चिन्हित की गई हैं। इनमें जबलपुर से राजकोट जाने वाली वीरावल एक्सप्रेस, मुम्बई से दरभंगा बिहार जाने वाली पवन एक्सप्रेस, भुवनेश्वर उड़ीसा से मुम्बई की ओर जाने वाली कोंकण एक्सप्रेस एवं गोरखपुर उत्तरप्रदेश जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के माध्यम से सिंहस्थ – 2016 के संदेश पूरे देश मे लेकर जा रही हैं। यह अभियान सिंहस्थ के आयोजन तक जारी रहेगा।
|