Friday, September 22nd, 2017 19:04:15
Flash

इनसे बाल कटवाते हैं धोनी, जानिए क्या कहती हैं उनकी हेयरड्रेसर




Fashion

MS-DHONI-000008 new

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी और खेल के अलावा अपनी हेयरस्टाइल के लिए भी खूब जाने जाते हैं। धोनी अपनी हेयरस्टाइल के लिए हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि उनकी कई चर्चित हेयरस्टाइल्स के पीछे किसका हाथ है। वो हैं मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट  सपना भवनानी। जी हां, सपना ही हैं , जो अन्य सेलिब्रिटीज के अलावा धोनी के बाल काटती हैं। हाल ही में सपना ने धोनी को लेकर कई खुलासे किए हैं। सपना ने बताया कि जब वे पहली बार धोनी के लंबे बालों को काट रही थीं, तो उन्हें बहुत डर लग रहा था कि अगर उनके बाल काटने में थोड़ी सी भी गलती हुई तो पूरा देश उनको ही दोष देगा।

sapna-bhavnani_ca4f4231-295f-11e5-a8da-005056b4648e

एक इंटरव्यू के दौरान सपना ने कहा है कि धोनी के साथ उनका संपर्क जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के जरिए हुआ था। सपना बोली कि जब वो पहली बार धोनी से मिलीं तो हमारे बीच कुछ बात नहीं हुई थी। हम बस एकदूसरे को देख रहे थे।

Dhoni launch Sapna Bhavnani salon (11)

सपना बोली कि शायद धोनी ये देख रहे थे कि मेरे जैसी भी कोई महिला होती है, उन्होंने बताया कि मैं बस उनके ऑरेंज बाल देख रही थी, मैं सोच रही थी कि कोई ऐसे बाल कैसे रख सकता है।

january-residence-prashant-january-hairstylist-waydande-bhavnani_ea05fda2-cb3f-11e5-9175-b0581234e99b

मैंने धोनी से कहा कि अभी तुम्हारे बाल नहीं काटेंगे, लेकिन इनका ऑरेंज कलर बदलकर काला जरूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब हम अगली बार मिले तो मैं किशोर कुमार के गाने सुन रही थी, तब धोनी को थोड़ा यकीन हुआ कि ये लड़की थोड़ी नॉर्मल है। आपको बता दें कि सपना भावनानी बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं, वो काफी सेलिब्रिटीज का हेयरकट करती हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories