इन तीन नानियों की यात्रा आपको भी करेगी इंस्पायर
यात्रा करना लगभग सभी को अच्छा लगता है। लेकिन कभी-कभी सेहत और उम्र इसके आड़े आ जाती है। जिस कारण घूमना यानि की यात्रा करना एक बोझ लगने लगता है। लेकिन इन तीन उम्रदराज महिलाओं को देखकर शायद आपको ऐसा न लगे। हो सकता है कि इनकी यात्रा की कहानी सुनकर आप एकबार फिर जवान हो जाएं। आपकी सेहत और उम्र फिर से वही दौर में चली जाए, जब आप अक्सर लंबे -लंबे टूर पर घूमने जाया करती थी। जी हां, 60 साल की नीरू गांधी, 51 साल की मेनका चनाणा, 62 साल की सरिता मनोचा ने इन सभी स्टीरियोटाइप बातों को नकारते हुए सीनियर सिटीजन को अपनी यात्रा के जरिए फिर से वही जोश और हौंसला बनाए रखना के लिए इंस्पायर किया है। ये चारों महिलाएं हाउसवाइफ हैं। 2016 में उन्होंने अपनी यात्रा की शुरूआत की थी । छह मार्च को इस साल वे एक गुजरात और राजस्थान की रोमांचक यात्रा पर गईं थीं।
उनके पास एक फेसबुक पेज भी है agenobar और उन्होंने अपना एक ब्लॉग भी शुरू किया जिसका नाम on the raajmarg रखा गया है। उनके इस पेज पर उनके अनुभव, वीडियो, फोटो शेयर किए गए हैं। इस उम्र में इनके साहस ने बहुत से लोगों को अचंभित किया है। क्योंकि लोग ये नहीं समझ पा रहे थे कि कैसे 60 के दशक में इन महिलाओं का यात्रा करने का सपना था और उनमें कैसे ये ऊर्जा आई।
पहली यात्रा दिल्ली से रामेश्वरम-
मार्च 2016 में इन महिलाओं ने अपनी यात्रा की शुरूआत दिल्ली से रामेश्वरम की की। ये उनका रोड ट्रिप था। उन्होंने अपनी यात्रा को बहुत अच्छे से प्लान किया था। उन्हें 4,400 किमी तक कवर करने के लिए 23 स्टॉपओवर के साथ 29 दिन लगे। उन्होंने कई बाधाओं का पूरी हिम्मत से सामना किया और बस चलते जाने का फैसला किया। हालांकि कई बार कार में भी कई दिक्कतें आईं, लेकिन वे कार को ठीक करने के तरीके जानती थीं, इसलिए उन्होंने ये समस्या भी हल कर ली। इतना ही नहीं ट्रिप पर जाने से पहले उन्होंने सभी नए गेजेट्स जैसे सेल्फी -स्टिक्स, डॉग्ल्स , कैमरा, हार्ड डिस्क , ट्राइपॉड को कैसे हैंडल करते हैं, ये तक सीखा था।
- - Advertisement - -