एक और अचीवमेंट हुआ विराट के नाम
अपनी धुआंधार परफॉर्मेंस की बदौलत विराट कोहली ने रिकॉर्ड बनाने को जो सिलसिला शुरू किया है वह अभी भी थमा नहीं है। एक के बाद एक हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विराट ने एक और उपलब्धि को अपने नाम किया है। इस बार विराट साल 2016 के दुनिया के बेस्ट कप्तान चुने गए हैं। बता दें कि स्पोर्ट्स वेबसाइट क्रिकइंफो ने साल 2016 के वार्षिक पुरस्कारों का एलान किया है। जिसमें विराट बेस्ट कैप्टन ऑफ़ द ईयर बने हैं।
विराट के अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स बेस्ट बैट्समैन और इंग्लैंड के ही तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ब्रेस्ट बॉलर के लिए चुने गए हैं। इस पुरस्कार का एलान करने वाली ज्यूरी में इयान चैपल, महेला जयवर्धने, कोर्टनी वॉल्श, मार्क बुचर, रमीज राजा और कई सीनियर एडिटर्स तथा राइटर्स शामिल थे।
विराट को साल 2016 में टेस्ट मैचों में अपराजेय रहने की वजह से इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। कप्तानी के अलावा विराट की बल्लेबाजी भी काफ़ी शानदार रही है। स्टोक्स को केपटाउन में 198 गेंदों में बनाए 258 रनों की पारी के लिए बेस्ट बैट्समैन चुना गया है। वहीं ब्रॉड ने लगातार दूसरी साल गेंदबाजी का पुरस्कार हासिल किया। ब्रॉड ने द. अफ्रीका के ख़िलाफ़ जोहानसबर्ग में 17 रनों पर 6 विकेट लिए थे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -