कप्तान बनने से पहले विराट ने लिखा ये इमोशनल मैसेज
- - Advertisement - -
क्रिकेट के तीनों फार्मेट्स में टीम इंडिया की कमान संभालने जा रहे विराट ने ट्विटर पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। इस मैसेज में उन्होंने वनडे और टी 20 की कप्तानी छोड़ने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को प्रेरणादायक कप्तान बताया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, महेन्द्र सिंह हमेशा उनके कप्तान रहेंगे।
ये लिखा कोहली ने अपने ट्वीट में
कोहली ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि, ’’हमेशा एक ऐसा कप्तान रहने के लिए धन्यवाद जैसा कि युवा खिलाडी़ चाहते है। आप हमेशा मेरे कैप्टन रहेंगे धोनी भाई। बता दें कि धोनी ने हाल में ही वन डे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था।
उनकी जगह अब विराट को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। विराट इसी बात पर भावुक हो गए थे।
दो साल पहले ही धोनी ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी
ग़ौरतलब है कि धोनी दो साल पहले ही टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी के तीनों महत्वपूर्ण टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है। विराट धोनी की ही कप्तानी में क्रिकेट खेलते आएं हैं। विराट ने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पदार्पण किया था।
बहरहाल, धोनी के फ़ैसले को लेकर टीम इंडिया के चीफ़ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा कि, उन्होंने यह फ़ैसला सही समय पर लिया है। दुनिया भर के क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान की सराहना की है। सभी खिलाड़ियो ने कहा कि बीते सालों में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने नई ऊंचाईयां हासिल की है।
- - Advertisement - -