इनके साथ शुरु हुआ था अनुष्का शर्मा का करियर
फौजी परिवार की बेटी अनुष्का शर्मा जिनका आज बर्थडे हैं, उनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि फिल्म इंडस्ट्रीज में उनका कोई गॉडफादर नहीं है। परिवार में कोई भी इस क्षेत्र से जुड़ा नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपने फिल्मी करियर में आज सफलता कि उन ऊंचाइयोंं को हासिल किया हैं, जिन्हें हासिल करने में लोगों को सालों लग जाते हैं। इस एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत एक फैशन शो से कि थी। अपने शुरुआती फैशन शो के दौरान कैसी दिखती थी अनुष्का और किस फैशन शो से शुरु हुआ उनका करियर बताते हैं आपकों-
अनुष्का को अपना पहला ब्रेक मिला था वेंडेल रॉड्रिक्स के साथ। वेंडेल रॉड्रिक्स एक स्थायी फैशन डिजाइनर हैं जो भारत के पश्चिमी राज्य गोवा से हैं। वे भारत के उत्कृष्ट 10 डिजाइनरों में से एक हैं।कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इन्हीं के साथ अनुष्का को पहला फैशन शो करने को मिला। आज जिस अनुष्का शर्मा से हम परिचित हैं उन दिनों वे बहुत अलग दिखाई देती थी। एक मॉडल और अभिनेत्री दोनों ही रोल में उनके दो अलग-अलग रुप नजर आते हैं। मॉडलिंग के दौरान वे फुल कॉन्फिडेंस के साथ खुद को प्रेजेन्ट करना जानती थी, और फिल्मों में हर रोल के अनुसार खुद को वे कभी बबली गर्ल में तो कभी गंभीर रुप में ढलती हैं।
लैक्मे फैशन वीक शो के दौरान जब अनुष्का अपने करियर कि शुरुआत कर रही थी, उस दौरान निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उन्हें देखा और उसी वक्त उनकी प्रतिभा को परख लिया। आदित्य चोपड़ा ने यशराज के साथ अनुष्का की तीन फिल्मों का अनुबंध कर लिया। यहीं से शुरु हुआ उनका फिल्मी करियर। इस अनुबंध में “रब ने बना दी जोड़ी”, “बैंड बाजा बाराती” और “बदमाश कंपनी” फिल्में बनी।
रैंप पर चलने का पहला अनुभव
पहली बार रैंप पर चलने के अपने अनुभव के बारे में अनुष्का का कहना है, कि उन्हें अपना पहला अनुभव बहुत ही बेकार लगा था, वो बहुत कुछ अच्छा नहीं कर पायी थी। जिसके बाद उन्होंने हर बड़े मॉडल को देखना शुरु किया कि वे किस तरह खुदको रैंप पर प्रेजेन्ट करते थे। इस तरह देखते-देखते उन्होंने अपने करियर में बेहतर ऑफर प्राप्त किए। आज अनुष्का फिल्म अभिनेत्री के साथ फिल्में बनाने में भी रुचि ले रही हैं।
- - Advertisement - -