टीम इंडिया का नया सेलिब्रेशन स्टाइल बहुत ज्यादा चर्चित हो रहा है। यह स्टाइल हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ जारी सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में धुरंधर शिखर धवन ने अपने शतक का जश्न नए स्टाइल में मनाया हैं। धवन ने शतक जामने के बाद पैवेलियन की ओर ईशारा करते हुए दोनों हाथ ऊपर करते हुए V – Victory का साइन बताया था। उसे वे Daddy-D पोज़ का नाम दे रहे हैं।
इस तरह शुरू हुआ Daddy-D पोज़
शिखर धवन अक्सर शतक बनाने के बाद अपने दोनों हाथ फैला कर बड़े अनोखे अंदाज में जश्न मनाते रहे हैं। पल्लेकेल टेस्ट में शतक लगाने के बाद शिखर धवन ने वी का साइन शो करते हुए सबसे पहले पवैलियन की तरफ फेस किया उसके बाद पूरे ग्राउंड में वह वी फोर विकट्री का साइन दिखाया। इससे पहले भी वह अपनी मूंछों पर ताव देकर फेमस हो चुके हैं।
Big daddy D got it right 🤗#daddyD top knock 👏👏@SDhawan25 pic.twitter.com/aCxMns4rs5
— hardik pandya (@hardikpandya7) August 12, 2017
यह है Daddy-D पोज़ का मतलब
दरअसल, टीम इंडिया ने शिखर धवन को नया नाम दिया है। धवन के शतक लगाने से पहले इसके बारे में कोई जानता नहीं था।
पल्लेकेल टेस्ट के पहली पारी में 119 रन बनाते ही पता चला कि ड्रेसिंग रूम में उन्हें डैडी डी कहा जाने लगा। यह अब शिखर धवन के सेलिब्रेशन का नए अंदाज बन चुका हैं, जिसे यंगस्टर्स भी फॉलो करने में पीछे नहीं हैं। यह स्टाइल डैडी डी पोज़ के नाम से उभर आया है।
हार्दिक पंड्या ने की थी भविष्यवाणी
केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि धवन शतक जमाएंगे और यह सही निकला। इसके बाद उन दोनों ने सोशल मीडिया पर उन्हें डैडी डी कहकर संबोधित किया। धवन ने भी ट्वीट कर डैडी कहने पर खुशी जताई और पंड्या को शतक की बधाई दी।