मां ने खोला सीक्रेट, इसलिए अभी दुल्हन नहीं बनेंगी देसी गर्ल
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर उनकी मां ने एक सीक्रेट खोला है। जी हां प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर प्रियंका अभी शादी क्यों नहीं करना चाहती हैं। बता दें कि प्रियंका अपने फैमिली के बेहद करीब हैं।
इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका कि मां मधु से पूछा गया कि क्या उन्हें प्रियंका की शादी की चिंता नहीं सताती है। तो फिर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, बिल्कुल मैं प्रियंका की शादी को लेकर पेरशान रहती हूं। मैं उससे शादी करने के लिए कहती भी हूं। लेकिन हर बार प्रियंका मुझे यकीन दिला देती हैं कि वह इस समय अपनी जिंदगी से बहुत खुश हैं। फिर वह मुझसे पूछती है कि क्या मैं उसे दुखी करना चाहती हूं। तब मैं कहती हूं नहीं! इसके बाद वह कहती है कि इस मुद्दे को छोड़ दीजिए। तब मेरी परेशानी कहीं गायब-सी हो जाती है।
बता दें कि कुछ सालों पहले ही प्रियंका के पिता की मौत हुई है। इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी प्रियंका सभाल रही हैं। परिवार में मां के अलावा एक भाई भी है। दूसरी ओर प्रियंका अभी अपने कैरियर के शिखर पर हैं। हाल ही में वे अपने प्रोडक्शन बैनर के तले एक पंजाबी फिल्म बनाने का भी एलान कर रखा है। इसके साथ ही वे हॉलीवुड में भी काम कर रही हैं। अमेरिका के फेमस धारावाहिक क्वांटिको-2 की शूटिंग भी कर रही हैं। जिसके पहले पार्ट को बेहद पसंद किया गया।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -