Tuesday, September 19th, 2017 07:00:15
Flash

इस हसीना की टांगों ने बनाया यह अजीबो-गरीब रेकॉर्ड




इस हसीना की टांगों ने बनाया यह अजीबो-गरीब रेकॉर्डPhoto & Video

Sponsored




अभी हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की सलाना सूची जारी हुई है और उसमें एक बार फिर विश्व के कई रेकॉर्ड दर्ज हुए हैं इन्ही रेकार्डो में से एक रेकार्ड सबसे लम्बी टॉगों का भी है जिसे रूस की मॉडल एकातेरिना लिसिना (29) अपने नाम दर्ज किया है।

आपको बता दें कि एकातेरिना लिसिना की टांगों की लम्बाई 132 सेंटीमीटर और उनकी पूरी लम्बाई छह फुट 8.77 इंच हैं। एकातेरिना लिसिना सबसे लंबी पेशेवर महिला मॉडल हैं। जानकारी के मुताबिक एकातेरिना लिसिना  की बायीं टांग 132.8 और दायीं टांग 132.2 सेंटीमीटर लंबी है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दिशा-निर्देशों के मुताबिक स्वतंत्र पेशेवर, दर्जी और डॉक्टर माप लेते हैं।

इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद लिसिना ने बताया कि लंबाई को लेकर उन्हें स्कूल में तंग किया जाता था और वह ऐसी लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहती थीं जिनमें आत्मविश्वास का अभाव होता है।

मिलता नहीं पतलून

लिसिना को अपनी साइज के पतलून ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्हें विमान और कारों में बैठने में दिक्कत आती थी। उन्हें 47 नंबर साइज का जूता आता है और इस वजह से उन्हें महिलाओं के जूते भी नहीं मिलते थे।

ओलम्पिक में भी जीता मेडल

लिसिना को विश्व में सबसे लंबी टांग होने के कारण उनको कुछ लाभ भी हुए। लंबाई का उनको अपने बास्केटबॉल करियर में लाभ मिला और 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में उन्होंने रूस के लिए कांस्य पदक जीता।

पहले रिकार्ड था इस हसीना के नाम

वह पिछले एक वर्ष से एक पेशेवर मॉडल के रूप में काम कर रही हैं. विश्व की सबसे लंबी टांगों का रिकॉर्ड इससे पहले रूस की स्वेतलाना पैंकरातोवा के पास था।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories