नीलाम होगा ट्रम्प का घर!
- - Advertisement - -
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए डोनाल्ड ट्रम्प का घर नीलाम होने जा रहा है। वैसे आपको बता दें कि यह वह घर नहीं है जिसमें ट्रम्प फिलहाल रह रहे हैं बल्कि यह उनका बचपन का घर है। जो कि अमेरिका के क्वींस में स्थित है। इस घर की ख़ास बात यह है कि इसे ट्रम्प के पिता फ्रेड ट्रम्प ने बनवाया था। उस वक्त ट्रम्प की उम्र महज़ 4 साल थी।
बता दें कि पिछले साल ही माइकल डेविस नाम के एक शख़्स ने इस मकान को तकरीबन 14 लाख डॉलर में खरीदा था। लेकिन अब डेविड इस मकान को बेचना चाहते हैं। डेविस के कहने पर इस मकान को पैरामाउंट रियालिटी यूएसए नामक कंपनी की नीलाम करने जा रही है। वैसे मकान बेचने वालों को उम्मीद है कि ट्रंप का नाम जुड़े होने के कारण उन्हें मकान की ज़्यादा कीमत मिल सकती है।
इस संबंध में पैरामाउंट की अधिकारी मीशा हैगानी का कहना है कि, यह अद्भुत है और इसकी बहुत कीमत है जो किसी दूसरी रियल स्टेट संपत्ति से ज़्यादा है। ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को ट्रम्प राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका आधिकारिक निवास स्थल ह्वाइट हाउस होगा।
- - Advertisement - -