टेस्ट में विराट कोहली की बेस्ट रैंकिंग
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ताजा आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। जी हां मंगलवार को जारी की गई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट अपने करियर की सर्वोच्च वरीयता हासिल करते हुए 10 स्थान की छलांग लगाकर चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।
कोहली से आगे अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में कोहली को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। टी-20 और वनडे क्रिकेट की बात करें तो बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली नंबर-1 हैं। टेस्ट रैंकिंग में कोहली कभी टॉप-10 से ऊपर नहीं पहुंचे पाए थे।
कोहली ने विशाखापट्टनम टेस्ट में 167 और 81 रनों की पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत भारत यह मैच 246 रनों से जीतने में सफल रहा। टेस्ट में कोहली के खाते में 97 प्वॉइंट जुड़े। पहली बार वो 800 से ज्यादा प्वॉइंट पर पहुंचे हैं और ऐसा करने वाले महज 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं। विलियमसन कोहली से 16 और रूट 22 प्वॉइंट आगे हैं। वहीं पहली पारी में सेंचुरी लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। पुजारा 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं। भारतीय उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 11वें पायदान पर बने हुए हैं।
आईसीसी टॉप10 टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग इस प्रकार है..
क्रम | नाम | रेटिंग पॉइंट | देश |
1 | स्टीवन स्मिथ | 897 | ऑस्ट्रेलिया |
2 | जो रूट | 844 | इंग्लैंड |
3 | केन विलियम्सन | 838 | न्यूजीलैंड |
4 | विराट कोहली | 822 | भारत |
5 | हाशिम अमला | 809 | दक्षिण अफ्रीका |
6 | यूनिस खान | 790 | पाकिस्तान |
7 | एबी डीविलियर्स | 786 | दक्षिण अफ्रीका |
8 | डेविड वॉर्नर | 784 | ऑस्ट्रेलिया |
9 | चेतेश्वर पुजारा | 768 | भारत |
10 | एलिस्टेयर कुक | 760 | इंग्लैंड |
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -