भारत-पुर्तगाल हुए साथ, मिलकर करेंगे आतंकवाद का नाश
- - Advertisement - -
भारत और पुर्तगाल दोनों देशों ने आतंकवाद जैसी वैश्विक समस्या के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए हाथ मिला लिया है। अब दोनों देश आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए साथ काम करेंगे। बता दें कि शनिवार को भारत और पुर्तगाल ने रक्षा, सुरक्षा, सूचना प्रोद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
पुर्तगाल पीएम ने मोदी को गिफ्ट की जर्सी
मुलाकात के दौरान पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी को फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो की जर्सी गिफ़्ट की। कोस्टा ने पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत कर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।’
बता दें कि पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा अपने सात दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस मौके पर पुर्तगाल पीएम कोस्टा ने कहा कि, ‘भारत और पुतर्गाल के मूल्यों और इतिहास में साझेदारी रही है।’ कोस्टा ने आगे कहा कि, ‘उनका देश भारत के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने का इच्छुक है।’
चीन की बढ़ेगी मुश्किलें
ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी की सूची में डालने के संयुक्त राष्ट्र में भारत द्वारा उठाये गए कदम में अड़चन डालने को लेकर चीन पर परोक्ष प्रहार किया है। जाहिर है भारत और पुर्तगाल के इस सख़्त रवैये से चीन की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
- - Advertisement - -