आठ साल की कश्मीरी लड़की बनी वर्ल्ड चैंपियन
- - Advertisement - -
कश्मीर जहां हिंसा के माहौल से गुजर रहा है वहीं दूसरी ओर कश्मीर की एक आठ साल की लड़की ने इतिहास रच दिया। कश्मीर में रहने वाली आठ साल की ताजमुल इस्लाम ने इटली में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत लिया है। कश्मीर की इस लड़की ने ये चैंपियनशिप जीतकर अपना ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।
आठ साल की ताजमुल इसे जीतकर सब जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मैडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है। ताजमुल कश्मीर के बंदीपोरा जिले की रहने वाली है। वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के साथ नौ देशों ने हिस्सा लिया था।
ताजमुल के कोच ने बताया कि यह पांच दिन की प्रतियोगिता थी जिसे इटली में आयोजित किया गया था। इसमें ताजमुल का मुकाबला अमेरिका की खिलाड़ी के साथ था जिसे हराकर वो वर्ल्ड चैंपियन बन गई। ये प्रतियोगिता जीतकर ये लड़की पूरी घाटी में छा गई है। इनके घर के लोग इनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -