LIVE IND vs ENG: 255 पर ऑलआउट इंग्लैंड, दूसरी इनिंग में भारत को लगा पहला झटका
- - Advertisement - -
विशाखापट्टनम। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज यानी शनिवार को विशाखापट्टनम में सीरीज का दूसरा टेस्ट का तीसरे दिन का मैच खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया ने अपनी दूसरी इनिंग में 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की पूरी टीम पहली इनिंग में 255 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले टीम इंडिया ने 455 रन बनाए थे। इस तरह से टीम इंडिया को 200 रन की लीड मिली।
इंग्लिश टीम की हालत खराब
तीसरे दिन लंच के बाद इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय स्पिन डिपार्टमेंट के आगे टिक नहीं पाया। उमेश यादव ने जॉनी बेयरस्टो (53) को बोल्ड कर टीम इंडिया को छठी सफलता दिला दी। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। पहली इनिंग में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में कप्तान एलेस्टेयर कुक (2) आउट हो गए। इस वक्त टीम का स्कोर केवल 4 रन था। इंग्लैंड को दूसरा झटका 20.6 ओवर में लगा, हसीब हमीद (13) रनआउट हो गए। बेन डकेट (5) आउट होने वाले तीसरे प्लेयर रहे। उन्हें 27.3 ओवर में आर. अश्विन ने बोल्ड कर दिया। इसके कुछ ही ओवर बाद अश्विन ने 31.5 ओवर में जो रूट (53) को भी पवेलियन लौटा दिया। रूट का कैच उमेश ने लिया। जयंत यादव ने मोईन अली (1) को lbw कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया।
भारत ने बनाए 455 रन
इससे पहहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में सभी विकेट खोकर 455 रन बनाए। विराट कोहली (167), चेतेश्वर पुजारा (119) और आर. अश्विन (58) ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए। शुरुआती झटके के बाद विराट और पुजारा ने चौथे विकेट के लिए 226 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम को संभाल लिया। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और मोईन अली ने 3-3 और राशिद ने दो विकेट लिए।
प्लेइंग इलेवन
भारत :- विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद समी, उमेश यादव, जयंत यादव और लोकेश राहुल।
इंग्लैंड :- एलिस्टर कुक (कप्तान), हासिब हमीद, जो रूट, बेन डकेट, मोइन अली, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जफर अंसारी, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।
Batsman | Status | Runs | Balls | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|---|
Murali Vijay | c Ben Stokes b James Anderson | 20 | 21 | 4 | 0 | 95.23 |
Lokesh Rahul | c Ben Stokes b Stuart Broad | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 |
Cheteshwar Pujara | c Jonny Bairstow b James Anderson | 119 | 204 | 12 | 2 | 58.33 |
Virat Kohli (C) | c Ben Stokes b Moeen Ali | 167 | 267 | 18 | 0 | 62.54 |
Ajinkya Rahane | c Jonny Bairstow b James Anderson | 23 | 61 | 2 | 0 | 37.7 |
Ravichandran Ashwin | c Jonny Bairstow b Ben Stokes | 58 | 95 | 6 | 0 | 61.05 |
Wriddhiman Saha (W) | lbw b Moeen Ali | 3 | 16 | 0 | 0 | 18.75 |
Ravindra Jadeja | lbw b Moeen Ali | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 |
Jayant Yadav | c James Anderson b Adil Rashid | 35 | 84 | 3 | 0 | 41.66 |
Umesh Yadav | c Moeen Ali b Adil Rashid | 13 | 21 | 3 | 0 | 61.9 |
Mohammed Shami | not out | 7 | 2 | 0 | 1 | 350 |
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -