इस मंदिर में शादी करके विधवा हो जाते हैं किन्नर
भारत में कई सारे मंदिर हैं जो खुद में अपना-अपना महत्व समेटे हुए हैं। ऐसे ही एक मंदिर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जहां पर किन्नरों की शादी होती हैं और शादी की अगली सुबह वो विधवा हो जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि विधवा हो जाते हैं तो शादी ही क्यों करते हैं तो इसके बारे में यहां बड़ी ही प्रसिद्ध पौराणिक कहानी है, जिसे हम आपको बताने वाले हैं।
दक्षिण भारत में किन्नरों द्वारा भगवान इरावन की पूजा की जाती है। साल में एक दिन ऐसा भी आता है जब किन्नर विवाहित महिलाओं की तरह सजकर आती हैं और इरावन से शादी करती है। पौराणिक मान्यता अनुसार भगवान कृष्ण ने औरत का रूप धारण कर नाग राजकुमार इरावन से शादी की थी।
जिस मंदिर की बात हम कर रहे हैं वो तमिलनाडुं के विल्लूपुरम के कूवागम गांव में स्थित है। यहां पर इरावन की पूजा कूथांदवार के रूप में होती है। यहां हजारो किन्नर इरावन की दुल्हन के रूप में शादी समारोह में शिकस्त करती हैं और मंदिर के पुजारी उनकी गर्दन में कलावा बांधत है।
18 दिन तक चलने वाले इस समारोह में ये किन्नर इरावन की मृत्यु के बाद विलाप भी करती है। इनकी मौत और किन्नरों की शादी के बारे में कहा जाता है कि महाभारत युद्ध में एक समय ऐसा आता है जब पांडवों को अपनी जीत के लिए मां काली के चरणों में स्वेच्छिक रूप से किसी पुरूष की बलि देने हेतु एक राजकुमार की जरूरत पड़ती है।
जब कोई भी राजकुमार आगे नहीं आता है तो इरावन खुद को इसके लिए प्रस्तुत कर देता है लेकिन इसके साथ ही वह एक शर्त रख देता है कि वह अविवाहित नहीं मरेगा। इस शर्त के कारण यह संकट उत्पन्न हो जाता है कि यदि किसी राजा की बेटी या सामान्य स्त्री से उसका विवाह किया गया तो वह तुरंत विधवा हो जाएगी।
ऐसे में कोई भी पिता इरावन को अपनी बेटी देने के लिए राजी नहीं होता। तब भगवान कृष्ण स्वयं मोहिनी के रूप में इरावन से विवाह करते हैं। इसके बाद इरावन अपने हाथों से अपना सिर मां काली के चरणों में अर्पित कर देता है। विवाह के बाद कृष्ण उसी मोहिनी रूप में काफी देर तक उसकी मृत्यु का विलाप भी करते हैं।
अब, कृष्ण पुरूष होते हुए स्त्री के रूप में इरावन से शादी रचाते हैं इसलिए किन्नर जो कि स्त्री रूप में पुरूष माने जाते हैं वह भी इरावन से एक रात की शादी रचाते हैं और उन्हें अपना आराध्य देव मानते हैं लेकिन यह कथा कितनी सच है इसके बारे में कोई ज़्यादा नहीं जानता है क्योंकि इरावन की मृत्यु के बारे में दो कहानी है।
- - Advertisement - -