विराट,दिपा भी होगें पद्मम से सम्मानित
- - Advertisement - -
नई दिल्ली :- इस वर्ष सरकार ने गणतंत्र दिवस के एक पहले पद्मा पुरस्कारों का एलान किया है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ओलम्पिक चैम्पीयन जिमनास्ट दीपा कर्माकर , पैरालिक गोल्ड मेडलिस्ट थंगवेलु, सिंगर कैलाश ख़ेर और सेलिब्रिटी शेफ संजिव कपूर शामिल है। वही एन सी पी चीफ़ शरद पवांर (76) और भाजपा लिडर मुरली मनोहर जोशी पद्ममविभूषण 7 लोगो को पद्मम भूषण और 7 पद्मम श्री 75 लोगों को चुना गया है। जिनमें से कई नाम आम लोगों में से भी चुने गये है। चुनी गये सभी लोगों को राष्ट्रपती सम्मानीत करेंगें।
50 प्रतिशत लोग होंगे आम आदमी
अवॉर्ड सलेक्शन कमेटी से जुड़े एक अफसर ने बताया कि करीब 120 लोगों को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें 50 प्रतिशत नाम ऐसे होंगे जो गुमनामी में काम कर रहे हैं और ये आम लोगों के बीच से आते हैं। आईआईटी दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर आलोक सागर का नाम भी इस लिस्ट में हो सकता है। बता दें कि वे मध्य प्रदेश के होशंगाबाद और बैतूल में आदिवासियों के बीच काम कर रहे हैं। आलोक ने पूर्व आरबीआई
गवर्नर रघुराम राजन को आईआईटी में पढ़ाया है।
ये भी है शामिल
सुकरी बोम्मा गौड़ा का नाम भी इस लिस्ट में हो सकता है। गौड़ा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले की हलक्की जनजाति से हैं। वे नॉर्थ कन्नड़ में सिंगर कम्युनिटी के लिए किसी ब्रांड एम्बेसडर से कम नहीं हैं। इमरत खान को भी पद्म पुरस्कार मिल सकता है। वे सितारवादक उस्ताद विलायत खां के भाई हैं। इमरत अपने भाई के साथ और खुद भी परफॉर्मेंस देते रहे हैं। इन्हें बेहद कम लोग ही जानते हैं। वे कोलकाता के रहने वाले हैं।
- - Advertisement - -