बहन की शादी में कुछ इस तरह हसबैंड के साथ थिरकीं सानिया
- - Advertisement - -
हैदराबाद। भारत की टेनिस परी सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधी हैं। बहन की शादी में सानिया अपने हसबैंड के साथ जमकर थिरकीं। इस ग्रैंड मैरिज फंक्शन के कई फोटोज सामने आए हैं, जिनमें सानिया और उनकी फैमिली एन्जॉय करती दिख रही हैं। शादी के लिए सानिया के हसबैंड क्रिकेटर शोएब मलिक पिछले कई दिनों से इंडिया में हैं।
कई स्टार्स भी पहुंचे
इससे पहले संगीत सेरेमनी में सलमान खान, परिणीति चोपड़ा के अलावा क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की वाइफ शीतल भी शामिल हुईं थीं।बहन के संगीत में सानिया तो ईद का चाँद नजर आ रहीं थी उन्होंने शिमरी लॉन्ग स्लीव जैकेट और स्कर्ट पहना था। वहीं परिणीति भी कुछ कम नहीं दिख रही थीं उन्होंने मिरर और गोटे के काम का न्यूड पिंक लहंगा पहना था। सलमान ने डार्क ब्लू सूट और ब्लैक शर्ट पहना था जो की उनपे खूब जाच रहा था। सलमान-परिणीति के अलावा इनके अलावा अर्जुन कपूर, फराह खान, साउथ स्टार राम चरण तेजा सहित और भी स्टार्स पहुंचे। परिणीति चोपड़ा ने संगीत की कई फोटोज शेयर की हैं।
अकबर राशिद से होगी शादी
सानिया की बहन अनम की शादी अकबर राशिद से होगी, अकबर हैदराबाद के बिजनेसमैन हैं। अकबर और अनम एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते हैं। अनम मिर्जा ने खुद इस खबर की पुष्टि की थी।
कौन हैं अनाम मिर्जा
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनाम ने मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। अब वो बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रही हैं। अनाम कई इवेंट्स के लिए सानिया को तैयार कर चुकी हैं। बहन की तरह ही वो स्पोर्ट्स में भी एक्टिव हैं। वो पिस्टल शूटर हैं और कई इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं। अनाम भले ही सानिया की तरह लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन उनकी सगाई और वेडिंग किसी बिग इवेंट से कम नहीं होगी।
देखें Photos…
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -