पब्लिक कर दी यूज़र्स की प्राइवेट इन्फॉर्मेशन, डिजिटल इंडिया का सबसे बड़ा मामला
भारत के डिजिटल इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा डेटा सार्वजनिक कर नियमों और विनियमों का उल्लंघन होने का मामला सामने आया है। एक वेबसाइट magicapk.com द्वारा रिलायंस जियो के सभी ग्राहकों की निजी जानकारी को सार्वजनिक कर दिया गया है, आपकी नॉलेज के लिए बता देह कि रिलायंस जियो के भारत भर में 12 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं।
- - Advertisement - -
सबसे पहले fonearena.com ने बताया
हालांकि अब ये वेबसाइट ओपन ही नहीं हो पा रही है। रिलायंस जियो के डेटाबेस में की गई इस सेंधमारी के बारे में सबसे पहले fonearena.com ने बताया था। इसके अनुसार यहां सिर्फ नंबर डाल कर ही सारी जानकारियां मिल रही थी। साइट के संपादक वरुण क्रिश ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मैं तब हैरान रह गया, जब वेबसाइट पर मैंने अपनी जानकारियां देखीं। वेबसाइट पर हमारे अन्य सहकर्मियों की जानकारियां भी थी।
इंडियन एक्सप्रेस के साथ यह गुजरी
वहीं इंडियन एक्सप्रेस ने जब पिछले सप्ताह खरीदे गए कुछ जियो नंबर की जानकारियां उक्त वेबसाइट पर देखीं तो वहां यूजर्स की जानकारियां उपलब्ध थी। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साइट पर तमाम नंबरों से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध थी। वहीं जब मामले में ज्यादा जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई थी, तब साइट ओपन नहीं हो पा रही थी।
रिलायंस ने नकारा
रिलायंस जियो का इस मामलें पर कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिन जियो यूजर्स की जो जानकारी उक्त वेबसाइट पर दी गई हैं, वो कन्फर्म नहीं हैं। वेबसाइट के असत्यापित और समर्थित दावों की जांच की जा रही है।
दूसरी तरफ रिलायंस जियो ने मामले में आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वेबसाइट पर जो जानकारियां दी गई हैं, वो अपुष्ट और असत्यापित हैं। हम जियो के सभी ग्राहकों को बता दें कि उनकी निजी जानकारियां सुरक्षित हैं। यूजर्स की जानकारियों को सिर्फ जरुरत पर ही संबंधित अधिकारियों से शेयर किया जाता है। आपको बता दें कि magicapk.com वेबसाइट द्वारा 18 मई, 2017 को godaddy.com पर रजिस्टर्ड कराया गया था।
- - Advertisement - -