देसी नहीं विदेशी हैं ये पॉपुलर पकवान, जानिए किस देश से है इनका नाता
चाय
चाय किसी की भी देन हो, लेकिन एक भारतीय चाय का जितना दीवाना होता है उतना कोई नहीं हो सकता। सुबह हो या शाम, दिन हो या रात लोग चाय की चुस्की लेने के लिए समय नहीं देखते। पर वास्तविकता में ये हमारी देसी खोज नहीं है। ये चीन से आई है। दरअसल, चीनी लोग इसका इस्तेमाल दवाई के रूप में करते थे। ब्रिटेन दुनियाभर में चाय बाजारों में चीन का एकाधिकार खत्म करना चाहता था, इसलिए चाय को भारत ले आया। देश के नॉर्थ-ईस्ट जगहों पर बड़े पैमाने पर इसकी खेती भी होने लगी। हमारे देश में 1950 के बाद से ही चाय लोगों की पहली पसंद बन गई।
- - Advertisement - -
3 of 8
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करें...