कैंसर से लेकर वजन घटानें में मददगार हैं बैगनी पत्तागोभी
- - Advertisement - -
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और इसी के कारण हम कई पौष्टिक चीज़ें खाते है। इन पौष्टिक चीज़ों में हरी सब्ज़ियां, दूध, मछली, अंडा और भी अन्य वस्तुए है। इन्हीं पौष्टिक वस्तुओं में शामिल है बैगनी पत्तागोभी। बैगनी पत्तागोभी पौष्टिक तत्वों से भरपूर है इसे खाने के अपने फायदें है। हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं…
बैगनी पत्तागोभी एक पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी है। ये अपने रंग और लाजवाब गुणों के कारण दुनियाभर में फेमस है। यह आपके पकवानों को नया स्वाद देने के साथ ही आपकी सेहत के लिए भी अच्छी है। इसमें विटामिन ए, सी, आयरन, फाइबर और पोटेशियम की प्रचुर मात्रा है। इसमें एंथोसायनिन पोलीफेनॉल्स उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसलिए गोभी का रंग गहरा बैगनी होता है।
एंथोसायनिन ऐसा पदार्थ है जिसमें कैंसर, दिल के रोग और डायबिटीज को रोकने की अद्भुत क्षमता होती है। इसके साथ ही हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। ये हमारी त्वचा को साफ-सुथरी और कोमल बनाता है।
वजन कम करने में सहायक
अगर आप वजन करने की कोशिश कर रहे है तो बैगनी पत्तागोभी आपकी मदद कर सकती है। आप वजन कम करने के लिए अपने आहार में बैगनी पत्तागोभी शामिल कर सकते है। बैगनी पत्तागोभी में बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाया जाता है लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। साथ ही यह विटामिन का भरपूर स्त्रोत है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
बैगनी पत्तागोभी आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता हैं इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की सेहत के लिए अच्छा होता है। विटामिन ए मोतियाबिंद के गठन को रोकता है। विटामिन ए बीटा कैरोटिन में भी परिवर्तित किया जा सकता है जो उम्र बढ़ने के साथ आंखों को स्वास्थ बनाए रखने के लिए जरूरी होता है।
कैंसर की रोकथाम में सहायक
बैगनी पत्तागोभी कैंसर को रोकने में बहुत मददगार है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर की रोकथाम में सहायक होता हैं एंटीऑक्सीडेंट एक ऐसा पदार्थ है जो मुक्त कणों को बेअसर करता है। यह मुक्त कण कैंसर और हदय रोग सहित विभिन्न गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
- - Advertisement - -