21 जून को योग दिवस घोषित होने के बाद योगा पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। अमेरिका में योग फेमस करने वाले ‘ बिक्रम चौधरी‘ इन दिनों चर्चा में हैं। क्योंकि महिला उत्पीड़न के एक केस में उनकी पूरी प्रापर्टी उनकी एक वकील के नाम हो गई है। लेकिन हम एक ऐसे योग की बात करने जा रहे है, जिसके बारे में जानकर आन चौंक जायेगें। दरअसल अमेरिका में एक योगा क्लास गांजे के सेवन को लेकर फेमस हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को की योगा क्लास की जहां पर सभी स्टूडेंटस को योग के सेवन के साथ ही योगा और प्राणयाम किया जाता है। इस अनोखी योग क्लास को चलाने वाले योग गुरु डी डुसॉल्ट कहते है उन्होंने यह क्लास 2012 मे शुरु किया था और अब यह पॉपुलर हो चुकी है। डुसॉल्ट बताते है कि योग शुरु करने से आधे घंटे पहले ही गांजे का सेवन करते है। हर स्टूडेंटस अपने -अपने तरीके से गांजे का सेवन करते हैं। इस योग क्लास में डिप्रेशन के मरीजों को प्राथमिकता दी जाती है।
गांजे के सेवन से लोगो का आंतरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है और नशे से व्यक्ति का मन शांत हो जाता है। यहां के लोग योगा के लिए गांजे के प्रयोग को पॉजिटिव तरीका कहते हैं । इस योग क्लास में डिप्रेशन के मरीजों को प्राथमिकता दी जाती है। यह योग टोरंटो, कनाडा, में भी चर्चित है।