शादी से पहले किसके लिए धड़का था धक-धक गर्ल का दिल
माधुरी दीक्षित को आप नहीं जानते हैं ऐसा हो नहीं सकता। अरे भई धक-धक करने लगा गाना उन्हीं का है। वहीं हीरोइन जो ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान की हीरोइन बनी थी। माधुरी दीक्षित एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अपनी पहचान बनाई।
माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेहलता दीक्षित है। बचपन में माधुरी अपने पैरेंट्स की लाड़ली थी और एक्टर बनने का उनकी लाइफ में कोई स्कोप नहीं था। बचपन में उन्होंने सोचा ही नहीं था कि उन्हें एक्टिंग जैसा कोई काम करना है।
बचपन में माधुरी दीक्षित डॉक्टर बनने चाहती थी और लोगों का इलाज करना चाहती थी लेकिन अब वही माधुरी दीक्षित लोगों के दिलों को अपनी अपनी अदाओं से धड़काती हैं। माधुरी ने 80 और 90 के दशक में स्वयं को हिंदी सिनेमा में एक प्रमुख अभिनेत्री तथा फेमस डांसर के रूप में स्थापित किया।
माधुरी ने बॉलीवुड में डेब्यू ‘अबोध’ फिल्म से किया था जो बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई। पहली फिल्म के फ्लॉप होने पर माध्ुरी को काफी आलोचना झेलना पड़ी लेकिन कहते हैं न कि बुरे समय के बाद अच्छा समय जरूर आता है। माधुरी के भी इस बुरे वक्त के बाद एक ऐसा वक्त आया जब लोग उनकी वाहवाही करने लगे।
पहली फिल्म के बाद उन्होंने अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘तेजाब’ की जो सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी लोगों को याद हैं। इस फिल्म के बाद माधुरी ने एक के बाद एक हिट फिल्म दी और आलोचना करने वालों का मुंह बंद कर दिया। माधुरी ने अनिल कपूर, संजय दत्त, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े कलाकारों के साथ बेहतरीन काम किया।
फिल्म ‘तेजाब’ और ‘राम लखन’ के दौरान अनिल कपूर और माधुरी के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात कई जगह मिलती हैं। कई वेब पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार माधुरी, अनिल कपूर की तरफ अट्रैक्ट हुई थी और कुछ समय के लिए दोनों नजदीकी भी आए थे लेकिन तभी माधुरी की लाइफ में एक दूसरे एक्टर की एंट्री हुई, जिससे माधुरी लंबे समय तक जुड़ी रही। नेक्स्ट पेज पर पड़े पूरी स्टोरी…
- - Advertisement - -