रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम सहित एक ही दिन जन्मे ये स्टार्स
- - Advertisement - -
बॉलीवुड में शानदार एक्शन के लिए जाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम और कॉमेडी फिल्मों में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख आज यानी (17 दिसंबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों महान स्टार एक ही दिन यानी 17 दिसंबर को जन्में है। वैसे तो ऐसी ही तमाम हस्तियां है जो एक ही दिन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते है। जी हां आज भारतीय सिनेमा संगीत को इंटरनेशनल स्तर पर विशेष पहचान दिलाने वाले ए. आर. रहमान और भारत को क्रिकेट में पहली बार वर्ल्ड चौम्पियन बनाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ-साथ नाना पाटेकर-विद्या बालन और माधुरी दीक्षित-शाइनी आहूजा सहित ऐसी कई हस्तियां हैं जो एक दिन जन्में हैं। तो आइए जानते है ऐसी कौन-कौन सी हस्तियां हैं जो एक ही दिन जन्मीं है….
रितेश देशमुख-जॉन अब्राहम
बतौर मॉडल अपने करियर की शुरूआत करने वाले जॉन अब्राहम का नाम बॉलीवुड में एक ऐसी शख्सियत के रूप में लिया जाता है जिन्होंने न सिर्फ एक्टिंग से बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी खास पहचान बनाई है। 17 दिसंबर 1972 को केरल में जन्में जॉन ने बॉलीवुड में सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक निर्माता के रूप में भी अपनी जगह बनाई। वैसे ही राजनीतिक माहौल में जन्में रितेश का मन राजनीति के दांवपेंच से अलग एक्टिंग में ज्यादा रमता था और इसी एक्टिंग के कीड़े ने रितेश को फिल्मी दुनिया में आने पर मजबूर कर दिया। 17 दिसंबर 1978 को जन्में रितेश देशमुख बचपन से हीं अभिनेता बनना चाहते थे। रितेश के पिता स्व. विलास राव देशमुख ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना योगदान दिया था।
नाना पाटेकर-विद्या बालन
बॉलीवुड की उल्लाला गर्ल यानी विद्या बालन ने इसी साल अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया हैं। विद्या का जन्म 1 जनवरी 1978 को हुआ था। वैसे ही बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर में से एक नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मरुद जजीरा में हुआ था।
ए. आर. रहमान-कपिल देव
भारतीय सिनेमा संगीत को इंटरनेशनल स्तर पर विशेष पहचान दिलाने वाले 6 जनवरी, 1967 को चेन्नई में जन्मे रहमान बचपन से ही संगीत से जुड़े हुए हैं। उनके पिता आर के शेखर फिल्म-स्कोर कम्पोजर थे। वैसे ही पूर्व क्रिकेटर कपिल देव 6 जनवरी, 1959 को चंडीगढ़ में हुआ। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत हरियाणा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल कर की। वे एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई मैच जीते। कपिल देव ने 1994 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्हें अर्जुन पुरस्कार के साथ पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है।
शाहिद कपूर-डैनी डेन्जोंगपा
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को हुआ था। वैसे ही बॉलीवुड के खलनायक डैनी का भी जन्म 25 फरवरी 1971 को हुआ था।
अनुष्का शर्मा-मन्ना डे
शास्त्रीय संगीत की दुनिया के सम्राट स्व. मन्ना डे का जन्म 1 मई 1919 को कोलकाता में एक बंगाली परिवार में हुआ था। वैसे ही बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था।
माधुरी दीक्षित-शाइनी आहूजा
दिलकश अदाओं और लुभावन हंसी से सबको दिवाना बनाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को हुआ था। वैस ही बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा का जन्म 15 मई 1975 को हुआ था।
एकता कपूर-महेश भूपति
टीवी क्वीन और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर का बर्थडे 7 जून 1975 को आता है। वैसे ही टेनिस स्टार महेश भूपति का भी जन्म 7 जून 1974 को हुआ था।
रणबीर कपूर-लता मंगेश्कर
बॉलवुड के यंग स्टार रणबीर कूपर का बर्थडे 28 सिंतबर को आता है। वैसे ही भारतरत्न से सम्मानित भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का बर्थडे 28 सितंबर 1919 को हुआ था।
ऐश्वर्या राय बच्चप-इलियाना डिक्रूज
बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय का बर्थडे 1 नवंबर को आता है। वैसे ही बर्फी गर्ल इलियाना डिक्रूज का बर्थडे 1 नवंबर को आता है।
शाहरुख खान-डायना पेंटी
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का बर्थडे 2 नवंबर को आता है। वैसे ही इंडियन डिजाइनर्स के लिए रैम्प पर चलने के बाद कॉकटेल की एक्ट्रेस डायना पेंटी का बर्थडे 2 नवंबर को आता है।
- - Advertisement - -