जब LIVE शो में प्रियंका चोपड़ा ने एंकर को मारी किक
बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको में काम कर रही हैं। इस सीरीज का पहले सीजन सफल रहा था। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन टीवी शो ’क्वांटिको’ के दूसरे सीजन को लेकर काफी सुर्खियों मे हैं। खैर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लाइव विद केली शो में नजर आई थीं। इस शो में एमी अवार्ड्स के दौरान उनकी ड्रेस और उनकी खूबसूरत तस्वीरों की खूब तारीफ हुई।
शो में प्रियंका ने बताया कि किस तरह वो स्कूल टाइम में अमेरिका आई थीं। उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। लेकिन खास बात तो ये है कि इसी दोरान शो की एंकर ने उन्हें क्वांटिको के कुछ स्टंट करके दिखाने को कहा। इस पर प्रियंका भी फटाफट स्टंट मोड में आ गईं और शो के दूसरे होस्ट के साथ स्टंट परफॉर्म करने लगीं। प्रियंका ने लेडी होस्ट को किक करने की टेकनीक सिखाईं।
हाल ही में क्वांटिको’ के दूसरे सीजन शो से उनकी कुछ बोल्ड फोटोज सामने आईं, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया और अब उनका एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। इस वीडियो में वो अपने को-स्टार के साथ इंटिमेट होती दिखाई दे रही हैं।