प्रियंका को आया व्हाइट हाउस से बुलावा
मुंबई। इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में इसकी कई फोटो भी खुद पीसी ने अपने ट्विटर पर शेयर किए थे।
अब प्रियंका और उनके फैंस के लिए एक ओर खुशखबरी आई है कि वे जल्द अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से मिल सकती है। जी हां देसी गर्ल को व्हाइट हाउस से डिनर का न्यौता आया है।
वैसे अभी तक पीसी ने इस खबर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। खबर है कि वे अगले सप्ताह व्हाइट हाउस जा सकती है। बता दें प्रियंका चोपड़ा दूसरी अभिनेत्री है जिन्हें व्हाइट हाउस से न्यौता आया। इससे पहले मल्लिका शेरावत ओबामा के साथ डिनर कर चुकी है।
बता दें प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना अमेरिकी शो क्वाटिंको से विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। क्वाटिंको को भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में बहुत पसंद किया गया है।
|