संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब दुनिया में नंबर एक होने जा रहा है और 2024 तक हो भी जायेगा, लेकिन जनसँख्या बढ़ोत्तरी में। इस रिपोर्ट के हिसाब से भारत चीन से भी आगे निकल जायेगा और देश की आबादी चीन की आबादी को पार कर जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2030 तक देश की आबादी 1.5 अरब तक होगी। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार चीन और भारत अभी पूरी दुनिया की कुल आबादी में 19 फीसद और 18 फीसद के हिस्सेदार हैं।
वर्तमान में चीन की जनसँख्या 1.41 अरब और भारत की 1.34 अरब है। किन्तु इन नए अनुमानों के मुताबिक 2024 में दोनों देशों की आबादी 1.44 अरब के आस पास होगी। 2030 में भारत की आबादी 1.5 अरब और 2050 में 1.66 अरब होने का अनुमान है।
जनसँख्या वृद्धि को रोकने हेतु चीन के द्वारा उठाये गए ठोस कदमो के कारण चीन की आबादी 2030 तक स्थिर होगी जिसके बाद चीन में गिरावट का दौर शुरू होगा और जनसँख्या वृद्धि काबू में होगी जबकि भारत की आबादी में 2050 के बाद कमी आने का अनुमान है। और यह चिंता का विषय है।