कुछ ही महीने पहले अर्जुन कपूर की फिल्म आई थी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बस उसी के कुछ महीने के बाद लॉन्च हो गया अर्जुन की दूसरी फिल्म ‘मुबारकां’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया। इस फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ नज़र आएंगे।
फिल्म में अर्जुन कपूर के दो रोल है। पहला वाला अर्जुन कपूर मॉडर्न है और विदेश में रहता है तो दूसरी ठेठ पंजाबी है और गांव में रहता है। पहला अर्जुन कूल टाइप का है तो दूसरा शर्मिला है। इन दोनों को दो हीरोइन से प्यार हुआ लेकिन प्यार में कन्फ्यूजन है और इसी कन्फ्यूजन के बीच देखिए इसका ट्रेलर