नोटबंदी के बाद पहली बार पीएम मोदी ने कही ‘मन की बात’
- - Advertisement - -
नोटबंदी को लेकर देश में राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर कालेधन रखने वालों की नींद उड़ी हुई है। पीएम मोदी ने नोटबंदी के बाद इस रविवार को पहली बार ‘मन की बात’ की। उन्होंने कहा कि ‘‘नोटबंदी पर तकलीफ होगी मैंने पहले ही कहा था लेकिन 70 साल की इस बीमारी का इलाज इतना आसान नहीं हो सकता।’’ पीएम मोदी ने नोटबंदी और जनता को हो रही तकलीफ के बारे में अपने मन की बात सबके सामने रखी वहीं आम लोगों से भी उनकी राय जानी। आइए आपको बताते हैं मन की बात के कुछ महत्वपूर्ण अंश…
कठिनाइयों से भरा फैसला
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि ‘‘मैंने 8 नवंबर को नोटबंदी का एलान किया था। तब मैने कहा था कि यह फैसला सामान्य नहीं है, कठिनाइयों से भरा है। इसे लागू करना भी एक बड़ा फैसला है। सब कुछ नार्मल करते-करते 50 दिन तो लग ही जाएंगे। इसमें आप लोगों को भ्रमित करने के भी कई प्रयास चल रहे है। फिर भी आपने इस फैसले को स्वीकार किया है।
विश्व में बड़ा कदम
मोदी ने आगे कहा कि ‘‘पूरा विश्व इस फैसले को एक बड़े कदम के रूप में देख रहा है। पूरा विश्व पूछ रहा है कि क्या हिंदुस्तान के सवा सौ करोड़ देशवासी इसे सपोर्ट करेंगे।’’ दूसरी ओर देश में नोटबंदी के कारण देशवासियों को हो रही परेशानियों पर पीएम मोदी ने कहा कि ’’खंडवा में एक बुजुर्ग का एक्सीडेंट हो गया। पता चला तो बैंक मैनेजर ने खुद घर जाकर उन्हें रुपए दिए।’’
कालाधन खपाने की गैरकानूनी कोशिश
पीएम मोदी ने कालाधन रखने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ’’मुझे याद है कि जब जनधन खाते खोलने का अभियान चल रहा था। तब भी बैंक कर्मचारियों ने इसे कंधों पर उठाया। कुछ लोग अब भी कालाधन खपाने के लिए गैरकानूनी तरीके अपना रहे हैं। गरीबों के जनधन खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’
सिर्फ चाय के खर्च पर शादी
गुजरात के सूरत में हुई चाय-पानी वाली शादी की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘‘गुजरात में एक शादी सिर्फ चाय पर चर्चा के साथ हुई। सूरत के इस कपल को बधाई। उनका ये कदम भ्रष्टाचार और फिजूल खर्ची के खिलाफ कड़ा कदम है। असम में टी गार्डन की चार महिलाओं ने एक साथ जाकर खरीदारी की। उन्हें खुले पैसे की जरूरत नहीं पड़ी।’’
बेनामी संपत्ति पर कठोर कानून
पीएम मोदी ने बेनामी संपत्ति को लेकर भी अपना अभियान शुरू कर दिया है वे जल्द ही देश में मौजूद बेनामी संपत्ति को उजागर करेंगे। बेनामी संपत्ति धारकों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, ’’सुधरना आपके हाथ में है। लेकिन बेचारे गरीबों को मोहरा मत बनाइए। बेनामी प्रॉपर्टी का कठोर कानून बना है। हम इसे भी लागू करने वाले हैं।
लोगों ने क्या कहा?
– आशीष पारिख मध्यप्रदेश ने फोन कर कहा, मैं आपके फैसले के साथ हूं।’’
– कर्नाटक के एक शख्स ने कहा, ’’किसी नहीं सोचा था कि ऐसा फैसला होगा। आपके फैसले से भ्रष्टाचारियों के अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे।’’
- - Advertisement - -