सक्सेस लीडर बनने के लिए पढ़े ये टिप्स
आज के इस प्रतिस्पर्धा के दौर में अच्छा लीडर वही होता है जो अपने इम्प्लोइज को अच्छें से हेंडल कर सके। कई कंपनीयों में परफेक्शन की मांग बढ़ती जा रही है क्यांकि अच्छा आउटपुट निकालने के लिए लीडर भी कुशल होना चाहिए। यदि आप भी एक कुशल लीडर के रूप में काम करना चाहते है तो हम आपको बताने जा रहे है ऐसे उपाय जो आपको मिसाल कायम करने से नहीं रोक सकते है।
- आपको टीम के सदस्यों को उनकी योग्यता के अनुरूप काम बांटना चाहिए।
- कर्मचारियों की मदद करने का पूरा प्रयास करना चाहिए।
- हर मीटिंग में कंपनी की ग्रोथ के बारे में विस्तार से जानकारी देनी चाहिए।
- हमेशा मेम्बर्स को यह बताते रहना चाहिए कि हम किसी कंपनी से कॉम्पिटिशन में कितने पीछे हैं।
- बात-बात पर गुस्सा करने की आदत छोड़ देनी चाहिए।
- टीम मेंबर्स के साथ खुशी के पल बांटें।
- कंपनी में कई बार परिस्थितियां विपरीत होती हैं। हर कर्मचारी भय के माहौल में जीता है। उसे लगता है कि कहीं जॉब न चला जाए। ऐसे समय में लीडर को सपोर्टिव होना चाहिए।
- टीम मेंबर्स को समझे। वह टीम के हर सदस्य को बराबर समय दे और उसके मन की बात को समझने की कोशिश करे।
- अपने विचारों पर फीडबैक ले। फीडबैक कल्चर हर वर्कप्लेस के लिए जरूरी है।
- पॉजिटिव माहौल बनाने की कोशिश करें।
- अपने एंप्लॉइज से भी हमेशा सीखने को तैयार रहें।
- स्ट्रॉन्ग होमवर्क करना चाहिए।
|