दुनिया की इन 100 प्रभावशाली महिलाओं के बीच सनी लियोनी ने बनाई जगह
सनी लियोनी देश की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस है इस देश का हर यंग लड़का एक बार उनकी फिल्म जरूर देखता हैं। सनी की फिल्में चाहे बड़े पर्दे पर ज़्यादा कमाल न कर पाई हो लेकिन सनी लोगों के दिलों में जगह बनाने में क़ामयाब हुई है। सनी ने एक ऑनलाइन सर्वे में टॉप 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाई है।
पांच साल में बनाई पहचान
इस लिस्ट में दुनियाभर की बिजनेसवुमन, इंजीनियर, स्पोटर्सवुमन, फैशन आइकंस और आर्टिस्ट शामिल हैं। सनी को बॉलीवुड में आए हुए पांच साल हो चुके हैं उन्होंने जिस्म2, जैकपॉट, एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में काम किया है और उनके काम को काफी सराहा भी गया है। गौरतलब है कि सनी 2011 में ’बिग बॉस’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था और आज वह पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं।
चार भारतीय महिलाएं भी शामिल
सनी के अलावा इस लिस्ट में चार और इंडियन वुमंस हैं। इसमें गौरी चिंदारकर (सांगली), मल्लिका श्रीनिवासन (चेन्नई), नेहा सिंह (मुंबई) और सालुमरदा थिमक्का (कर्नाटक) शामिल हैं। गौरी (सांगली, महाराष्ट्र) कम्प्यूटर इंजिनियरिंग की छात्रा हैं। टैफे की मल्लिका को भारत की ट्रैक्टर क्वीन के नाम से जाना जाता है। कर्नाटक की सालूमरदा थिमक्का ने अकेले 80 साल में 8000 से ज्यादा पौधे लगाए हैं। नेहा सिंह ऐक्टर और लेखिका हैं।
इससे पहले भी सनी लियोनी को गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाले व्यक्ति का खिताब मिल चुका है। सनी लियोनी कम समय में ही ज़्यादा पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस में गिनी जाती है। कुछ दिनों पहले ही उनकी मूवी ‘बेईमान लव’ रिलीज हुई थी। जिसने कोई अच्छी ख़ासी कमाई नहीं कर पाई।
- - Advertisement - -